अतिरिक्त दहेज की मांग कर विवाहिता को अबोध बच्चे के साथ ससुराल से भगाया

Picsart 22 09 07 19 29 37 131

कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 जनवरी 2023
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली निवासी सविता उर्फ मोहिनी पुत्री आज्ञाराम सक्सेना ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी शादी फरवरी 2021 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवेक सिंघल पुत्र कमल सिंघल निवासी आर 238 उत्तम नगर बानी बिहार थाना बिंदापुर नई दिल्ली के साथ हुई थी। पीड़िता का कहना है कि उसके पिता ने अपनी श्रद्धा और हैसियत के मुताबिक शादी में खर्च करते हुए दहेज भी दिया था। किंतु शादी के कुछ समय बाद उसके ससुर कमल सिंघल ,सांस अनीता सिंघल, ननंद साक्षी सिंघल और खुद उसका पति चौपहिया आवाहन तथा ₹2,00,000 नकद अतिरिक्त दहेज के रूप में मांग करने लगे। मेरे द्वारा पिता की आर्थिक स्थिति ऐसी ना होने की बात कहकर अतिरिक्त दहेज न मांगने का अपने ससुराली जनों सेअनुरोध किया । तो यह सभी नाराज हो गए और इसके बाद उसे प्रताड़ित करने लगे। मानसिक शारीरिक तथा आर्थिक हर तरह से प्रताड़ित करने के बाद इन लोगों ने मुझे ससुराल से ही धक्के मार कर निकाल दिया । पीड़िता का कहना है कि वह मजबूर होकर उन्हीं कपड़ों में जिससे अपना शरीर ढके थी । अपने पिता के घर किसी तरह आ पहुंची। विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुराली जन बहुत ही शातिर और धोखेबाज हैं। यह इससे पहले भी एक शादी कर चुके हैं और उससे दहेज लेने के बाद घर से निकाल दिया था। यह बात मुझसे छुपा कर मुझसे शादी कर ली और वही साजिश करने की मंशा से अतिरिक्त दहेज लेकर मुझे भी भगाकर तीसरी शादी करने की चाल चल रहे हैं । दहेज पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 498a ,323 , 506 एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम 3 व 4 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes