KAIMGANJ NEWS – सूचना पर पहुंची पुलिस , बुलाई गई फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य के लिए की मौके की वीडियो ग्राफी
कायमगंज /फर्रुखाबाद
लाखों की चोरी की सनसनी खेज घटना कोतबाली कायमगंज से संबद्ध पुलिस चौकी कुंआ खेड़ा क्षेत्र के तराई में बसे गांव छोटी वा बड़ी खजुरिया की बताई जा रही है। जहां शातिर चोरों ने कानून व्यवस्था को तार -तार कर दो बंद मकानों के ताले तोडकर लाखों की चोरी कर एक बार फिर पुलिस के सामने चुनौती पेश कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले कटरी क्षेत्र में पुलिस चौकी कुआखेड़ा क्षेत्र के गांव छोटी खजुरिया निवासी नवनीत कुमार अपना मकान बंद कर दिल्ली अपनी बहन के घर गए थे। रविवार रात चोर मुख्य गेट के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए ।
चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर कीमती सामान चुरा लिया । नवनीत ने बताया कि चोर सोने व चांदी के जेवरात चुरा ले गए। शातिर चोरों ने पड़ोस के गांव बड़ी खजुरिया गांव के शाहजाद के बंद घर पर धाबा बोला। शाहजाद दिल्ली में रहता है। शुक्रवार को उनकी पत्नी चांदनी घर बंद कर गांव पसियापुर अपने भाई के घर गई थी। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में रखे बक्से में से सोने व चांदी के जेवरात चुरा लिए । सूचना पर पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल की। चौकी प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी, जिस पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर साक्ष्य के लिए वीडियो ग्राफी कर नमूने लिए । । पुलिस ने मामले की जानकारी के लिए आसपास के ग्रामीणों से पता लगाने का प्रयास किया । किन्तु फिलहाल पुलिस को कुछ भी हासिल नहीं हो सका है । कुआखेड़ा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी । उनके अनुसार डायल 112 से घटना की जानकारी मिला थी । फिर भी जांच जारी है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun