Kaimganj news –बाढ़ की स्थिति होती जा रही विकराल, अब तो घरों तक पहुंच गया पानी

Picsart 23 08 18 19 23 37 188

Kaimganj news- क्षेत्र के गांव भगवानपुर के मजरा रपरा में ,वही नगला जाटव रोड पर चौरा पुलिया तक चारों तरफ पानी ही पानी दे रहा दिखाई, आना जाना हुआ दुश्वार
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 18 अगस्त 2023
नरौरा बांध से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बिगड़ती जा रही है। क्षेत्र के गांव नगला मुंशी तथा गांव रपरा बाढ़ के पानी से घिरे हुए है ।यहां के बाशिंदों को आने जाने के समय गले तक पानी में घुसकर निकलना पड़ रहा है।

Picsart 23 08 09 13 17 49 105

Picsart 23 08 14 13 38 02 524 1

वही गांव चौरा एवं नगला जाटव के बीच बनी पुलिया के पास गहराई अधिक होने के कारण निकलने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। यहां के ग्रामीणों ने आने-जाने की सुविधा के लिए एक अदद नाव उपलब्ध कराने की मांग की है। यहां तक की जो गांव गंगा के किनारे बसे हैं। उनकी दशा और अधिक दयनीय दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि गांव नगला मुंशी में 40 से 50 परिवार तथा रपरा में भी कई परिवार निवास करते हैं। लेकिन इन दिनों बाढ़ के कारण बहुत से परिवार अपनी रिश्तेदारियों में शरण लेने चले गए या फिर सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर अस्थाई रैन बसेरा बना कर गुजर बसर करने को मजबूर हो रहे हैं। इन दोनों गांव के हालात काफी नाजुक हैं। पानी घरों तक घुस चुका है। किसकी वजह से ग्रामीण छत पर फिलहाल रहकर समय काट रहे हैं । इन गांवों के लोग गुटैटी -चौरा मार्ग से होकर ही आते जाते हैं। किंतु यहां बनाई जा रही पुलिया अभी बन नहीं पाई है। जगह निचली है। पानी अधिक भरा है। आने जाने में काफी जोखिम उठाना पड़ रहा है। यहां के बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को चाहिए उनके लिए कम से कम एक नाव की व्यवस्था करा दी जाए। यदि ऐसा नहीं हो पाया तो बाढ़ की चपेट में आकर असमय ही कोई अनहोनी हो सकती है। यहां बने एक डामर रोड पर भी पानी की धार बह रही है। ग्रामीणों की नाव व्यवस्था वाली मांग पर उप जिलाधिकारी कायमगंज यदुवंश कुमार ने बताया कि पीड़ित क्षेत्र में नाव की व्यवस्था कर दी गई है। वहीं लेखपाल को हर स्थिति की समय से सूचना उपलब्ध कराने का कड़ा निर्देश भी दे दिया गया है। स्पष्ट कहा गया है कि ऐसी स्थिति में कोई लापरवाही नहीं की जानी चाहिए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes