कायमगंज/ फर्रुखाबाद 7 मई 2022
आज विकासखंड स्तरीय नैनो यूरिया विचार गोष्ठी का आयोजन किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड कायमगंज दक्षिणी के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनुराधा दुबे ने किसानों को संबोधित करते हुए अधिकाधिक नैनो यूरिया उपयोग करने की सलाह दी एवं बोरी वाली यूरिया के उपयोग को कम करने के लिए आग्रह किया । प्रगतिशील कृषक बृजपाल सिंह गंगवार निवासी ग्राम नरेनामऊ ने उपस्थित किसानों को स्वयं के द्वारा गन्ना फसल में नैनो यूरिया उपयोग से होने वाले लाभ की जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा जिस फसल में नैनो यूरिया उर्वरक का इस्तेमाल 19-19-19 जल विलय उर्वरक मिलाकर के किया गया था। उस खेत में गन्ने में लगने वाली रेड रोट बीमारी का कोई भी प्रकोप नहीं हो सका। लालाराम शाक्य अध्यक्ष कंपिल सहकारी समिति ने किसानों को नैनो यूरिया के स्वयं के खेत में किए गए प्रयोग के बारे में बताया। सहायक क्षेत्र प्रबंधक इफको फर्रुखाबाद राजवीर सिंह ने विभिन्न फसलों में नैनो यूरिया के अनुशंसित मात्रा की जानकारी एवं प्रयोग विधि को समझाया एवं नैनो यूरिया के उपयोग से होने वाले लाभों की चर्चा करते हुए किसानों को राष्ट्र हित में नैनो उपयोग के लिए प्रेरित किया । सहकारी समिति कायमगंज दक्षिणी के अध्यक्ष सुशील कुमार ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का संचालन किया। कृषि विज्ञान केंद्र फर्रुखाबाद के कृषि वैज्ञानिक डॉ अरविंद कुमार ने किसानों को नैनो यूरिया की आवश्यकता एवं सामान्य यूरिया के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए दानेदार यूरिया को छोड़कर नैनो यूरिया उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने किसानों को बताया कि अपनी जमीन एवं फसल को लंबे समय तक सुरक्षित बनाए रखने के लिए नैनो यूरिया का उपयोग अत्यंत ही आवश्यक है। क्योंकि इससे उत्पादन तो बढ़ता ही है ,साथ ही फसलों की गुणवत्ता में भी वृद्धि होती है।साथ ही पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक नन्हेलाल निवासी शमशाबाद ब्लॉक ग्राम अलैपुर ने नैनो यूरिया से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी एवं स्वयं के द्वारा एक बीघा क्षेत्रफल में 85 पैकेट आलू पैदा होने की बात कही , उन्होंने किसानों से कहा कि सभी लोग बिना किसी संकोच के नैनो यूरिया का ही उपयोग करें ।क्योंकि यह किफायती भी है और इससे उत्पादन भी बढ़ता है एवं कीट व बीमारियां भी नहीं लगते। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही कि कार्यक्रम से प्रेरित होकर सभा में उपस्थित 8 किसानों ने 11 बोतल नैनो यूरिया का सहकारी समिति कायमगंज दक्षिणी से क्रय किया । इफको किसान सेवा केंद्र से जुड़े कृषक लियाकत अली निवासी ग्राम सुभानपुर द्वारा 24 बोतल नैनो यूरिया की खरीद की गई ।
गोष्ठी में सुनील चक चेयरमैन कायमगंज ,अजीत राजपूत, श्याम सिंह शाक्य , महेंद्र राजपूत , सर्वेश राजपूत,छोटेलाल वर्मा , राजपाल वर्मा, मोहर सिंह, आलोक कुमार यादव, अजीत मिश्रा , अमन, शब्बीर खान, रोहित कुमार , मनोज कुमार गंगवार मंडल अध्यक्ष भाजपा सहित अन्य कृषक उपस्थित रहे ।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun