KAIMGANJ NEWS दो सप्ताह से भी अधिक समय से गुमशुदा युवक के परिजनों ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार

Picsart 24 10 23 11 29 54 890

KAIMGANJ NEWS -पुलिस नहीं ले रही मामले में कोई रुचि संदिग्ध गांव में ही घूम रहे खुलेआम – कायदे से रिपोर्ट तक नहीं लिखे जाने का आरोप

कायमगंज /फर्रुखाबाद 23 अक्टूबर 2024
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव गऊटोला मजरा मऊरसीदाबाद निवासी राकेश कुमार पुत्र मथुरा प्रसाद लोधी ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश तथा उच्च पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि उसका 16 वर्षीय बेटा लोकेश कुमार इसी माह की 6 तारीख को साइकिल से गांव स्थित राशन दुकान पर राशन लेने गया था । लेकिन वापस नहीं लौटा । देर शाम तक इंतजार के बाद चिंतित हम सब घर वालों ने आसपास तथा संभावित स्थानों पर खोजबीन की । लेकिन कहीं कोई पता नहीं लगा । उनका कहना है कि हम लोगों ने इसकी लिखित सूचना इसके तुरंत बाद कोतवाली कायमगंज पुलिस को देकर कार्यवाही के साथ ही सहायता की गुहार लगाई थी । लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया । मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में पीड़ित पिता ने कहा है कि पुलिस द्वारा केवल औपचारिकता दिखाते हुए मामले की एनसीआर दर्ज की गई । रिपोर्ट दर्ज नहीं की है । उनका कहना है कि उन्हें उसके बेटे को गायब करने का शक उन्हीं के गांव के निवासी अवधेश वअवकाश पुत्रगण सूरजपाल तथा धर्मेंद्र उर्फ छिद्धू पंडित पुत्र नाथूलाल एवं अनुसूचित वस्तु विक्रेता कोटेदार नरेश पुत्र मेवाराम पर है । उनका कहना है कि उन्हें ऐसा आभास हो रहा है कि उसके बेटे को इन्हीं लोगों ने गायब किया है । यह बात पुलिस को बताई तो पहले तो हीलाहवाली की जाती रही । काफी कुछ कहने पर एक दिन पुलिस इनमें से दो लोगों को कोतवाली ले गई । जहां मेहमान की तरह उन्हें कुछ देर रोका गया और इसके बाद उन्हें वापस घर भेज दिया । किसी तरह की पूछताछ तक नहीं की गई । उनका शक जिन लोगों पर है बे पुलिस की मिली भगत से गांव में खुलेआम घूम रहे हैं । जबकि उनके बेटे का अब तक कोई पता नहीं चला है। पीड़ित पिता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा पुलिस के उच्चअधिकारियों से इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर शक वाले उपरोक्त लोगों से पूछताछ करते हुए पता लगाने के साथ ही समय रहते आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

Picsart 24 10 05 15 01 04 449

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes