Kaimganj News: प्राइवेट चिकित्सक के इलाज से बिगड़ी टीवी रोग पीड़ित महिला की हालत ,सरकारी अस्पताल पहुंचने से पहले हुई- दुखद मौत

Kaimganj News

कायमगंज / फर्रुखाबाद 4 अक्टूबर 2022
जनपद के थाना कमालगंज के गांव गुलरिया निवासी महरोज पत्नी फतेह मोहम्मद की 35 वर्षीय बेटी शाहीन पत्नी तारिक अपनी ससुराल मऊ दरवाजा से कायमगंज ,पिछले कुछ समय से आकर रहने लगी थी। कायमगंज के लाल कुआं वाली जगह जहां तंबाकू आढ़ती फजुलरहमान की तंबाकू गोदाम में उसकी मां काम करती है। बताया जा रहा है कि यही शाहीन का पति तारिक भी परिवार की गुजर-बसर के लिए पल्लेदारी करता है। शाहीन टीवी की मरीज थी ।

अभी कुछ समय पहले जब वह यहां आई तो उसकी तबीयत खराब होने पर मां एवं पति ने शाहीन को कायमगंज नगर की पुरानी गल्ला मंडी में प्राइवेट क्लीनिक चला रहे एक डॉक्टर के यहां ले जा कर दिखाया। डॉक्टर ने उसे भर्ती कर कुछ समय इलाज किया। उसकी तबीयत में सुधार दिखाई दिया। इसके बाद शाहीन को यहां से छुट्टी दे दी ।शाहीन अपनी मां के पास तंबाकू गोदाम में जाकर रुक गई। लेकिन आज सवेरे एक बार फिर महिला की हालत बिगड़ने लगी ।

परिजन उसे लेकर फिर पुरानी गल्ला मंडी वाले प्राइवेट डॉक्टर के पास पहुंचे । डॉक्टर का कहना है कि परिजनों के अनुरोध पर उसने एक बोतल कुछ जरूरी इंजेक्शनों के साथ मिलाकर उसे लगाए। लेकिन हालत में सुधार होता न देखा तो मैंने अपनी क्लीनिक से रेफर कर दिया था। यहां से रेफर होने के तुरंत बाद शाहीन की हालत बेहद खराब हो चुकी थी। लगभग मरणासन्न हालत में परिजन यहां से लेकर उसे नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जब तक पहुंचे।

तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी । सरकारी अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने क्षय रोग पीड़ित महिला को मृत घोषित कर दिया। साथ आए उसके पति तथा मां एवं 5 वर्षीय मासूम मृतका की बेटी आफरीन एवं 3 साल की बेटी अनम सभी गमगीन हालत में फूट-फूटकर रोते देखे जा रहे थे। मृतका की मां महरोज ने आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर के द्वारा गलत ढंग से लगाई गई बोतल और उसमें मिलाए गए ,तथा लगाए गए, गलत इंजेक्शन की वजह से ही उसकी बेटी की मौत हो गई। जबकि चिकित्सक का कहना है कि वह मना करता रहा लेकिन फिर भी शाहीन के घरवालों द्वारा बहुत अधिक कहने पर उसने प्राथमिक उपचार दिया था। जिससे मौत नहीं हो सकती ।लेकिन प्रश्न यह है कि क्या इन डॉक्टर को टीवी पीड़ित मरीजों का सामान्य मरीजों की तरह उपचार करने का अधिकार है या इसका ज्ञान यह रखते हैं। जो इन्होंने जानबूझकर एक टीवी रोगी महिला को अपने यहां भर्ती रखा और फिर हालत बिगड़ने पर दोबारा बिना जानकारी के ही इंजेक्शन और बोतल का प्रयोग कर बैठे?

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes