Kaimganj news –कोतवाली के आवासीय भवन के पीछे बनी बाल बाउन्ड्री रात के अंधेरे में ध्वस्त करने का व्यापारी ने लगाया पुलिस पर आरोप

Picsart 23 11 11 21 38 23 554

Kaimganj news- भवन स्वामी ( व्यापारी ) के अनुसार बाल बाउन्ड्री बाली जगह उसने लगभग14 वर्ष पूर्व खरीदी थी
– पीडित ने हतप्रभ करने वाली घटना की पत्र भेज कर दी उच्च अधिकारियों को सूचना
कायमगंज / फर्रुखाबाद 11 नवम्बर 2023
कोतवाली कायमगंज के पीछे पश्चिम की ओर स्थित बाल बाउन्ड्री जेसीवी से गिराने का आरोप व्यापारी ने पुलिस पर लगाया है। पीड़ित का कहना है उसका बीस लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

उसने मुख्यमंत्री समेत पुलिस के कई उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर दोषियो के खिलाफ बिधिक कार्यवाही करने की मांग की है।
नगर के मोहल्ला सधबाड़ा निवासी राघव गर्ग पुत्र स्व0 राकेश अग्रवाल ने मुख्यमत्री समेत पुलिस के कई उच्चाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा है कि कोतवाली आवास के पीछे 31 डिसमिल उसकी जगह है । जिसमें बाउन्ड्री बनी थी । यह जगह उन्होंने 14 वर्ष पहले खरीदी थी। पहले इस जमीन पर पुलिस से विवाद था। प्रकरण कोर्ट में चला । वहां से उसके पक्ष फैसला हुआ था। उस वक्त तत्कालीन एसडीएम के समक्ष उनके द्वारा सभी प्रपत्र प्रस्तुत करने पर बाउन्ड्री का निर्माण कराया गया था । राघव गर्ग ने पत्र में आरोप लगाया है , कि गुरुवार की रात जेसीवी से कोतवाली पुलिस ने 12 फुट ऊँची बाउन्ड्रीवाल ध्वस्त करा दी ।, जिससे उनका करीब 20 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है । राघव गर्ग का कहना है कि इस मामले में कोतवाली पुलिस ने दीवानी न्यायालय की अवहेलना भी की है। उनका कहना है जब वह गुरुवार को कोतवाली पहुचे और इस संबंध में कोतवाली में मौजूद प्रभारी निरीक्षक कानून व्यवस्था भोलेंद्र चतुर्वेदी से मामले को लेकर कहा तो उनका व्यवहार अच्छा नहीं था और उन्हे वहां से चलता कर दिया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ बिधिक कार्यवाही की मांग की है। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल का कहना है कि बाउन्ड्री कैसे गिरी । इस बात की उन्हें जानकरी नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि लगाया गया आरोप गलत है। उन्होंने कहा कि उनका आपसी विवाद भी चल रहा है। इस लिए कुछ कहा नहीं जा सकता । उधर एक बात यह भी उभर कर सामने आ रही है की जो व्यापार मंडल तथा व्यापारी नेता दुकानदारों या व्यापारियों की छोटी-छोटी बातों पर मुखर होकर सामने आ जाते थेl बे इस मामले में अब तक आखिर चुप्पी क्यों साधे हैं?

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बोलेरो बनी काल: ससुर की मौके पर मौत, बेटा-दामाद गंभीर

KAIMGANJ NEWS –मजार के पास भीषण टक्कर से उछली बाइक, होली से पहले परिवार पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS घरेलू विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, समय रहते बची जान — लोहिया अस्पताल रेफर

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव महमदीपुर में गुरुवार को उस समय हड़कंप[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अश्लील फोटो और गालियों की बौछार: मनचले की हरकतों से दहशत में परिवार, मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद): कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक या किसी शातिर मनचले ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलों की होली से महका वृद्धाश्रम, ‘साहसी बेटियों’ ने बुजुर्गों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। होली के रंगों के बीच जब अपनों का साथ मिल जाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS होली की खुशियां मातम में बदलीं: घर लौट रहा युवक कायमगंज से रहस्यमय ढंग से लापता

KAIMGANJ NEWS 🎭 बीकानेर से आया था पंकज, मोबाइल कवर डलवाने निकला और फिर हो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कूड़े के ज्वालामुखी पर लुधईया! भीषण आग से ‘दमघोंटू’ हुआ इलाका, रातभर तांडव करती रहीं लपटें

KAIMGANJ NEWS – एमआरएफ सेंटर के पास कचरे के ढेर में लगी आग, जहरीले धुएं[...]

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद: अवैध शराब माफियाओं के गढ़ ‘लकूला’ में आबकारी का छापा, 300 किलो लहन नष्ट

Farrukhabad news फर्रुखाबाद: अवैध शराब माफियाओं के गढ़ ‘लकूला’ में आबकारी का छापा, 300 किलो[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes