KAIMGANJ NEWS 🎭 बीकानेर से आया था पंकज, मोबाइल कवर डलवाने निकला और फिर हो गया गायब — सगाई से पहले घर में छाया सन्नाटा
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
होली की खुशियां मनाने घर लौट रहे एक युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवार में कोहराम मच गया है। मामला कंपिल थाना क्षेत्र के गांव हकीकतपुर का है, जहां का रहने वाला युवक पंकज कुमार कायमगंज पहुंचने के बाद अचानक गायब हो गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हकीकतपुर निवासी पुष्पा देवी के पुत्र पंकज कुमार और मनोज कुमार राजस्थान के बीकानेर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। होली का त्योहार परिवार के साथ मनाने के लिए दोनों भाई 1 मार्च को बीकानेर से घर के लिए रवाना हुए। ट्रेन से टुंडला पहुंचने के बाद वे कायमगंज आए।
बताया जाता है कि कायमगंज पहुंचने पर पंकज ने अपने छोटे भाई मनोज को घर जाने के लिए कह दिया और खुद मोबाइल पर कवर डलवाने की बात कहकर रुक गया। शाम करीब साढ़े चार बजे पंकज ने अपनी मां से फोन पर बात भी की, लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया।
शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी तलाश के बावजूद जब पंकज का कोई सुराग नहीं लगा तो परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों का कहना है कि पंकज की शादी की बातचीत चल रही थी और होली के बाद सगाई की तैयारी भी थी। ऐसे में उसकी गुमशुदगी से पूरे परिवार की खुशियां गम में बदल गई हैं।
थक-हारकर परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और युवक की तलाश की जा रही है।
होली के रंगों के बीच एक परिवार की आंखों में इंतजार के आंसू हैं — अब सभी की निगाहें पुलिस की कार्रवाई और पंकज की सकुशल वापसी पर टिकी हैं।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गाली का विरोध पड़ा भारी: चाचा ने भतीजे के परिवार पर बरपाया लाठी-डंडों से कहर, बीच-बचाव में आई पत्नी को भी बेरहमी से पीटा
KAIMGANJ NEWS फर्रुखाबाद के कायमगंज में रंजिश का खूनी खेल; चीख-पुकार के बीच लहूलुहान हुआ[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कांशीराम कॉलोनी में पांच साल से अंधेरा, पानी को तरसे लोग
KAIMGANJ NEWS 96 आवासों में सन्नाटा; बिजली-पानी के अभाव में घरों पर ताले, किराए के[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news बाढ़ और बारिश से छलनी हुईं फर्रुखाबाद की सड़कें: DM अंकुर लाठर का अफसरों को दो टूक फरमान—’तुरंत बनाएं कार्ययोजना, लापरवाही पर नपेगी गर्दन
Farrukhabad news सड़कें गड्ढामुक्त करने को लेकर कलक्ट्रेट में गरमाया माहौल; पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई समेत कई[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 152 शिकायतों में केवल 7 का ही हो सका निस्तारण
KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का अंबार, चोरी से लेकर जमीन पर कब्जे[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS
Farrukhabad news सरकारी दावों पर लटका ‘ताला’: 10:30 बजे तक नदारद रहे CHO, बिना इलाज लौटे दर्द से कराहते मरीज
Farrukhabd news गदनपुर देवराजपुर आरोग्य केंद्र की खुली पोल, चार गांवों के मरीज झोलाछापों और[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति को गाली देने से रोका तो भड़की चचिया सास: कुनबे संग मिलकर बहू को लाठी-डंडों से पीटा, लहूलुहान कर छोड़ा; थाने में दी तहरीर
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पति के सम्मान में खड़ी होना एक महिला को भारी पड़[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पांच भाइयों को घेरकर लाठी-सरिया से पीटा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। अताईपुर जदीद गांव में गुरुवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा, यात्री प्रतीक्षालय को मिली आजादी
KAIMGANJ NEWS – मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेले-दुकानें हटवाकर खाली कराया परिसर कायमगंज, फर्रुखाबाद।[...]
Sep