Kaimganj news –छोटे भाई ने बड़े भाई को टकोरे से पीट कर की निर्मम हत्या,दीपावली त्योहार की खुशियां मातम में बदली,

Picsart 23 11 12 06 53 21 530

Kaimganj news –कायमगंज। फर्रुखाबाद
नाली में गंदगी फैलाने की शिकायत पर छोटे भाई ने बड़े भाई को टकोरे से पीट कर निर्मम हत्या कर दी। ससुर को बचाने पहुंची पुत्रबधू भी घायल हो गई। आरोपी नाली में गंदगी फैलाने की पुलिस से शिकायत पर नाराज थे। दीपावली त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। मौत पर परिजनो में कोहराम मच गया।

Picsart 23 11 12 06 54 16 988

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव सलेमपुर टिलिया निवासी बुजुर्ग रामकिशन के घर के पीछे उसके छोटे भाई श्रीकृष्ण का घर है। नाली में गंदगी फैलाने को लेकर रामकिशन के पुत्र देव सिंह ने तहसील व कोतवाली में अपने चाचा श्रीकृष्ण की शिकायत की थी। समस्या पूरी तरह हल न होने पर शनिवार को उसने फिर नाली में गंदगी को लेकर शिकायत की थी, जिस पर कोतवाली से दो सिपाही गांव पहुंच कर दोनो पक्षों को यह समझा बुझाकर मामला शांत करा कर चले आए थे। रामकिशन के पुत्र देव सिंह का आरोप है कि पुलिस में शिकायत को लेकर उसके चाचा श्रीकृष्ण नाराज थे। उन्होंने उसकी पत्नी व दो पुत्रों के साथ मिलकर उसके पिता रामकिशन को घर में खीच कर पीटना शुरू कर दिया। वह गभीर घायल हो गए। यह देख पुत्रबधू सियादेवी बचने पहुंची तो हमलावारों ने उसके साथ भी मारपीट की। इधर घटना की जानकारी जानकारी पुलिस को दी गई। घायलों को कोतवाली ले जाया गया। जहां से पुलिस अस्पताल ले गई। बुजुर्ग रामकिशन मौत हो गई। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। दीपावली त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक के पुत्र देव व दूसरे पुत्र दुर्गा का रो रो कर बुरा हाल है। हमले में घायल के मौत की जानकारी पर पुलिस कर्मियो में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी इंस्पेक्टर जेपी पाल ने सीओ समेत उच्चाधिकारियों के दी। मृतक के पुत्र ने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
घायल के मेडिकल के लिए पुलिस को अधीक्षक से करनी पड़ी वार्ता
कायमगंज। फर्रुखाबाद
घटना के बाद परिजन पहले घायल रामकिशन व उसकी पुत्रबधु सिया देवी को 5 बजकर 50 मिनट पर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहा ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने रामकिशन को रेफर कर दिया गया। बताया गया है अस्पताल में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए ही मेडिकल परीक्षण को लेकर एक सूचना पहले ही मेमो के माध्यम से कोतवाली में भेज कर अवगत कराई गई थी। लेकिन देर शाम घटना होने से मेडिकल के लिए पुलिस को अस्पताल अधीक्षक से वार्ता की उसके बाद घायल महिला का मेडिकल हो सका।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes