Kaimganj news –एचटी लाइन की चपेट में आए मासूम की हुई उपचार के दौरान मौत

Picsart 23 11 13 10 08 43 514

Kaimganj news-परिवार का चिराग अस्त होने के गम में माता-पिता सहित पूरा परिवार हो रहा था रो-रो कर बेहाल
कायमगंज / फर्रुखाबाद
अपने घर की छत पर खेलते समय मासूम हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया था।जिसे उपचार के लिए परिजन अस्पताल ले गए थे । स्थानीय अस्पताल से रेफर होने के बाद हायर सेंटर में उपचार चल रहा था । लेकिन दुर्भाग्य से मासूम की मौत हो गई । असमय मौत होते ही जिस परिवार का चिराग अस्त हुआ उस परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था । दीपावली त्यौहार पर मौत के कारण इस परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा हो । सभी गम में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं । इस घटना के लिए ग्रामवासी तथा मृतक के परिजन विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं । उनका कहना है कि हाई टेंशन लाइन के तार जिस तरह झूल रहे थे। इतने ढीले नहीं होने चाहिएl इस हृदय विदारक घटना के पीछे बताया गया कि शनिवार शाम क्षेत्र के बहबलपुर गांव निवासी विनोद का चार बर्षीय पुत्र राघव बच्चों के साथ छत पर खेल रहा था। छत के ऊपर से निकली एचटी लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर दौड़े। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। मृतक तीन भाई बहनो में सबसे छोटा था। मृतक की माँ भगवानश्री का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। रविवार दोपहर तक कोई भी अधिकारी मृतक के परिजनों की सुधि लेने नही पहुंचा, जिससे रोष व्याप्त है। दोपहर बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के समय लोग कह रहे थे कि जिंदगी भी क्या अजीब है , एक पल में ही बेचारे के घर में मातम पसर गया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes