– आह: भरता हुआ पीड़ित बोला काहे का कानून दो बीधे बची वह भी ले लो
कायमगंज / फर्रुखाबाद 31 दिसंबर 2022
थक चुका हूं ,लाचार हूं ,नहीं सुनता कोई ,साहब चार बीघे थी ।अब दो ही बची ,2पर अवैध कब्जा कर लिया, बची 2 बीघे भी ले लो। आखिर काहे का कानून ,जो न्याय तक नहीं दिला सकता। इस तरह की पीड़ा व्यक्त करते हुए तहसील क्षेत्र कायमगंज के गांव अमरापुर नगला मकोड़ा निवासी रामजीत पुत्र लटूरी लाल का कहना है कि वह जमीन दबंगों से छुड़वा कर मेड़बंदी कराने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम, एसडीएम कार्यालयों के चक्कर काट रहा है। लेकिन दबंगों के आगे कानून बौना नजर आ रहा है। रामजीत ने कहा कि अभी पिछले दिन तहसीलदार साहब मौके पर गए थे । उनसे फरियाद की, तो उल्टे डांटते हुए बोले न पैमाइश ना कानून की बात करो ,जो प्रधान जी फैसला करते हैं, वही मान लो ,नहीं तो जेल भिजवा दूंगा ।पीड़ित का कहना है कि इसके बाद से तो उसे न्याय की बची हुई उम्मीद भी खत्म होती दिखाई दे रही है। और थके हारे लाचार गरीब किसान ने कहा कि साहब कुल 4 बीघे ही थी, उसमें से दो बीधे पर दबंगों का अवैध कब्जा हो गया, केबल दो बीधे ही बची है। उसे भी ले लो ।आखिर क्यों न्यायालय से पक्की पैमाइश का फैसला सुनाते हो ।जब खुद ही ऐसी बात कह रहे हो, तो फिर आदेश ही क्यों किया था।
दबंगों से पीड़ित और प्रशासन से नाउम्मीद हो चुका पीड़ित लाचार किसान रामजीत फिर भी उम्मीद लेकर उप जिलाधिकारी कायमगंज की चौखट पर पहुंचा। जहां उसने फिर एक बार एसडीएम के नाम संबोधित शिकायती पत्र सौंपकर कहा साहब उसकी गांव स्थित गाटा संख्या 31 रकबा 0-2950 भूमि की पक्की पैमाइश का आदेश हुआ था । मौके पर हल्का लेखपाल तथा राजस्व निरीक्षक ने पैमाइश कर मेड बनवाने काम शुरू कराया ही था। उसी समय उसके गांव के अलवर, बलवीर तथा इनके पिता दुलारे लाल और इन्हीं के साथ पड़ोसी गांव जिराऊ निवासी शिवपाल ,महिपाल ,इंद्रपाल पुत्र देव सिंह लाठी-डंडों से लैस होकर आ गए। गाली गलौज करते हुए कहा कि मेड मत डलवाओ नहीं तो काटकर बोरे में भर दूंगा। झ्न दबंगों द्वारा झगड़े की स्थिति समझकर मौके से हल्का लेखपाल सावन कुमार और राजस्व निरीक्षक चले गए। इसके बाद पीड़ित को खेती छोड़कर गांव से चले जाने की धमकी दी गई। परेशान हालत में एक बार फिर उसने उप जिलाधिकारी से पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में पैमाइस कराने के साथ ही अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराते हुए मेड बंधवाने की गुहार लगाई है।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
Rishabh Pant Accident: क्रिकेटर ऋषभ पंत का भयानक एक्सीडेंट कार में लगी आग गंभीर चोटे
-
टप्पे बाज ने उड़ाया मरीज का रुपयों तथा अन्य जरूरी कागजात से भरा पर्स
-
यूपी के कई शहरों में भीषण ठंड का कहर,ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण,मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
-
प्रशासनिक लापरवाही तथा अधिकारियों की मिलीभगत से क्षेत्र में हो रहा धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन
-
Kaimganj News: क्रिकेट खिलाड़ी पर किया हमला = रिपोर्ट दर्ज
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb