KAIIMGANJ NEWS -पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की मौके की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
एटा जनपद क्षेत्र के ससुराल आए युवक का शव का संदिग्ध हालत में फांसी पर लटका मिला।उसके दोनों पैर घुटने जमीन से छू रहे थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच की। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अब मौत के पीछे के वजह जानने के लिए सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव जिराऊ में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सोमवार तड़के ग्रामीणों ने एक युवक का शव खेत में लगे पेड़ से लटका देखा। मृतक की पहचान एटा जनपद के थाना बागवाला के रंजीत नगला गांव निवासी 28 वर्ष के रामअवतार उर्फ मोनू के रूप में हुई, जो जिराऊ में अपने ससुराल आया हुआ था। ग्रामीणों ने शव को सबसे पहले देखा और तत्काल उसके ससुर वेद सिंह यादव को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर पहुंचे और उनका रो रो कर बुरा हाल था। वही देखने वालो की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर कोतवाली पुलिस के बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। जहां देखा मृतक का शव अगौछे से लटका था और उसके दोनों पैर और घुटने जमीन को छू रहे थे, जिससे घटना पर संदेह गहरा गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए और फांसी वाले हिस्से को खोलकर जरूरी नमूने लिए।
जब मृतक के पैर जमीन को छू रहे थे। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि यह आत्महत्या थी तो शरीर पूरी तरह लटकता होता। पुलिस और फॉरेंसिक टीम इसी एंगल से भी जांच कर रही है। मृतक के साले गौरव ने बताया कि रामअवतार की शादी दो साल पहले उसकी बहन करिश्मा से हुई थी। रविवार को गांव में लगे मेले को देखने के लिए वह अपने ससुराल आया था। गौरव ने बताया कि उसने कल ही नई बाइक भी खरीदी थी। गौरव के अनुसार घर पहुंचने पर उसके जीजा रामअवतार और करिश्मा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।

रामअवतार अपनी पत्नी से मोबाइल मांग रहा था और इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। बाद में उसके जीजा मोबाइल लेकर अपने किसी दोस्त के साथ चला गया। सोमवार तड़के यह सूचना मिली कि उसका शव पेड़ से लटका मिला है। गौरव ने बताया कि रविवार शाम हुए विवाद की सूचना डायल 112 पर भी दी गई थी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया था। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के पिता मुन्नालाल भी परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और बेटे का शव देखकर बिलख पड़े। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वे कोई कानूनी कदम उठाएंगे। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा हो सकेगा। पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb