KAIIMGANJ NEWS बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर हिंदू महासभा ने जताई चिंता, जताया विरोध ,कई नेताओं के पिंडदान किए

IMG 20250419 WA0177

KAIIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पश्चिम बंगाल में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार और पलायन की घटनाओं को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने रविवार को बैठक आयोजित की।

Picsart 25 04 21 05 57 25 010

महासभा ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए केंद्र सरकार से पश्चिम बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। साथ ही कई नेताओं का पिंडदान किया गया जो हिंदू हित की बात करने के बावजूद मौन साधे हुए हैं।

IMG 20250419 WA0178
रविवार को जवाहरगंज सब्जी मंडी महासभा के कार्यालय में आयोजित सभा की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री प्रदीप सक्सेना ने की। उन्होंने कहा कि यदि देश ने पश्चिम बंगाल में हो रहे अत्याचारों से सबक नहीं लिया तो आने वाले समय में यह स्थिति भयावह होंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में हिंदू बहन-बेटियों के साथ अत्याचार, पलायन और हिंसा की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, जबकि राज्य सरकारें चुप्पी साधे बैठी हैं। प्रदेश मंत्री और अन्य वक्ताओं ने मांग की कि पश्चिम बंगाल में तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए और हिंदू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। सभा में निर्णय लिया गया कि जो नेता स्वयं को हिंदू कहते हैं लेकिन मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए हिंदू समाज के अत्याचारों पर चुप रहते हैं, उनके पिंडदान किया हुआ।
इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। सभा में शिवमंगल कौशल, अनूप चौबे, रिंकू कौशल, दिनेश बाथम, पप्पू गुप्ता, लाखन कौशल, राममोहन गुप्ता, अनुज , सनी शर्मा, जय सक्सेना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes