KAIIMGANJ NEWS कायमगंज के चर्चित मोना मौत में नया खुलासा: घाट के पास झाड़ियों से बरामद हुए कपड़े व कड़ा, शव अब भी गायब पुलिस कर रही है जांच पड़ताल

Picsart 25 04 21 19 44 47 242

KAIIMGANJ NEWS -कोर्ट में आत्मसमर्पण करने वाले बाबा बिजेंद्र और चाचा विजय की निशानदेही पर मिलीं अहम चीजें
-पुलिस को रिमांड के दौरान कई सवालों के जवाब मिले,
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कायमगंज नगर के बहुचर्चित किशोरी मोना रहस्यमयी मौत मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कोर्ट में आत्मसमर्पण करने वाले मुख्य आरोपित बाबा बिजेंद्र सिंह और मोना के चाचा विजय की निशानदेही पर पुलिस को गंगा घाट के पास रेती में झाड़ियों से मोना के कपड़े और एक कड़ा बरामद हुआ है।

Picsart 25 03 10 08 17 21 340

हालांकि, शव अब भी गायब है, और आरोपित मौत को स्वाभाविक बता रहे हैं। पुलिस ने आठ घंटे की रिमांड में आरोपितों से गहन पूछताछ की है और पांचाल घाट पर शव की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
करीब डेढ़ माह पहले कायमगंज के नुनहाई मोहल्ले की 17 वर्षीय किशोरी मोना की रहस्यमयी मौत ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है। मामले में आरोपित बनाए गए बाबा बिजेंद्र सिंह और चाचा विजय ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद पुलिस को उनकी रिमांड मिल गई। पुलिस ने सोमवार को दोनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पांचाल घाट ले जाकर घटनास्थल का क्रॉस वेरिफिकेशन किया।

IMG 20250419 WA0177

आरोपितों की निशानदेही पर गंगा घाट के पास झाड़ियों में रेती में मोना का टॉप, प्लाजो और हाथ का कड़ा बरामद किया गया। पुलिस इन वस्त्रों की पहचान परिजनों ने मोना के ही कपड़े के रूप में की है। इन वस्तुओं को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा सकता है। पुलिस ने आठ घंटे की रिमांड के दौरान आरोपितों से मोना की मौत को लेकर कई अहम सवाल पूछे। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपित मौत को स्वाभाविक बता रहे हैं, लेकिन जब उनसे शव बहाने का कारण पूछा गया, तो वह चुप्पी साध गए। इस संदिग्ध व्यवहार को पुलिस गंभीरता से ले रही है। पांचाल घाट पर शव की तलाश के लिए खोताखोरों की मदद से जाल डलवाकर खोजबीन की गई, लेकिन शव नहीं मिला। पुलिस शव की तलाश में काफी देर जुटी रही। कहा जा सकता है बरामद कपड़े और कड़े से जांच को नया मोड़ मिला है, और मामले में सच्चाई सामने आने की उम्मीद बढ़ी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक/ विवेचनाधिकारी अनुराग मिश्र ने बताया दोनों आरोपितों को पांचाल घाट ले जाया गया था। जहां खोताखोरों की मदद से जाल डालकर शव को खोजने का प्रयास किया गया है। लेकिन शव नहीं मिला। आरोपित मौत स्वाभाविक ही बता रहे है। लेकिन उनकी निशानदेही पर मृतका की पहनी हुई तीन चीजे मिली है। उनको कब्जे में ले लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20250419 WA0178

इनसेट
मोना केस में उठते सवाल, पुलिस की असल परीक्षा
कायमगंज।
मोना केस में सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि अगर मौत स्वाभाविक थी तो शव को बहाने की क्या जरूरत थी? और यदि उसके मामा द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर हत्या हुई, तो उसे छिपाने के पीछे कितने लोग शामिल हो सकते हैं? पुलिस को अब इस मामले में वैज्ञानिक सबूतों के साथ-साथ सामाजिक तथ्यों को भी ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ानी होगी। मोना की मौत का सच सामने आना न केवल न्याय के लिए ज़रूरी है, बल्कि यह समाज में बेटियों की सुरक्षा के प्रति भरोसा बहाल करने का भी एक माध्यम बन सकता है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes