KAIMGANJ NEWS स्कूल वाहन चेकिंग करने पहुंचे एआरटीओ को प्रबंधक पुत्र ने गेट बंद कर बनाया बंधक

Picsart 24 07 16 18 19 52 241

KAIMGANJ NEWS- एआरटीओ तथा प्रबंधक पुत्र के बीच हुई नोक झोक सूचना पर एसडीएम तथा प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे
– प्रबंधक पुत्र को लाया गया कोतवाली अच्छी पहुंच के चलते मामला आरोपी द्वारा माफीनामा के बाद ही हो गया शांत
कायमगंज / फर्रुखाबाद 16 जुलाई 2024
कायमगंज के किरन पब्लिक स्कूल में वाहन चेकिंग के लिए गए एआरटीओ स्कूल पहुँचे थे । जहां तीखी नोंक झोंक के साथ उनका विवाद स्कूल प्रबंधक से हो गया । बताया गया कि प्रबंधक ने स्कूल के गेट बंद करा दिए। किधर से भी एआरटीओ व उनकी टीम को निकलने का रास्ता नहीं बचा । स्थिति पूरी तरह बंधक बना लेने जैसी उत्पन्न हो गई । इस पर एआरटीओ की सूचना पर एसडीएम व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे । जहां से प्रबंधक पुत्र को कोतवाली लाया गया। कोतवाली में कई घंटे तक यह मामला चलता रहा। ऊंची पहुंच के कारण प्रबंधक पुत्र के माफीनामा के बाद प्रकरण शांत हो गया ।
आज मंगलवार को प्रातः स्कूली वाहन चेकिंग के लिए एआरटीओ सुभाष राजपूत नगर के चिलौली पठान स्थित किरन पब्लिक स्कूल पहुंचे। जहांं एआरटीओ प्रधानाचार्य से मिले और स्कूल के पांचों वाहनों से संबंधित प्रपत्र मांगे। इसी बीच प्रबंधक के पुत्र मृदुल गंगवार भी स्कूल पहुंच गए। जहां वाहन के प्रपत्रों को लेकर उनकी एआरटीओ से नोकझोक हो गई। आरोप है प्रबंधक के पुत्र ने स्कूल गेट बंद करा दिया। इसकी जानकारी एआरटीओ ने एसडीएम समेत पुलिस को दी, जिस पर एसडीएम रविंद्र सिंह, इंस्पेक्टर रामअवतार, कस्बा चौकी प्रभारी विद्यासागर तिवारी, एसआई नितिन कुमार भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और गेट खुलवा कर अंदर प्रवेश किया। जहां एआरटीओ से जानकारी की। प्रबंधक पुत्र को कोतवाली लाया गया। प्रबंधक पुत्र की ओर से पैरवी के लिए काफी लोग पहुंच गए। कई घंटे मामला चला। इसके बाद प्रबंधक के पुत्र की ओर से माफीनामा लिखा गया। और मामला शांत हुआ। एसडीएम ने बताया एआरटीओ डेली वाहन चेकिंग के लिए किरन पब्लिक स्कूल में पहुंचे थे। जहां मृदुल गंगवार नाम के एक व्यक्ति से विवाद हुआ। एआरटीओ द्वारा सूचना दी गई थी। वह मौके पर पहुंचे थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि एआरटीओ से विवाद मामले में प्रबंधक के पुत्र की तरफ माफी मांगी गई है। एआरटीओ ने बताया स्कूल की 5 गाड़ियां रजिस्टर्ड हैं। जिनका 2019 से फिटनेस, परमिट, बीमा खत्म हो गए है। प्रधानाचार्य को बुलाकर नोटिस दिया गया। शनिवार तक का समय दिया गया है। बंधक बनाने या स्कूल गेट बंद करने जैसी कोई घटना या बात होने से एआरटीओ ने स्पष्ट मना करते हुए कहा कि ऐशा कुछ नहीं हुआ ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes