-
लगभग 31 साल पहले कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव लखनपुर में एक लड़की के विवाद पर हुआ था लोमहर्षक जघन्य हत्याकांड
प्रदेश की पुलिस तथा उसका खुफिया तंत्र पूरे 28 साल तक जिस हत्या आरोपी, सजा-ए-मौत का आदेश न्यायालय द्वारा होने पर भी फरार रहा। उसका पता नहीं लगा सके । लेकिन अपराध- अपराध है, उसकी सजा तो एक न एक दिन मिलती ही है। शायद यही कहावत इस मामले में भी चरितार्थ होती दिखाई दे रही है ।
जिसमें लखनपुर गांव में वर्ष 1991 में सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देते हुए 6 को मौत के घाट उतार दिया गया था। मामला इसी गांव के एक व्यक्ति की बेटी को प्रेम प्रसंग में फंसा कर भगा ले जाने से उस समय की विवेचना के अनुसार प्रकाश में आया था। इसी रंजिश के चलते वर्ष 1991 में सामूहिक हत्या कांड में लखनपुर के निवासी बाबूराम उसके पड़ोसी गुलजारीलाल, गुलजारी लाल की पत्नी रामवती तथा बेटे धर्मेंद्र, राकेश ,उमेश को मौत के घाट उतार दिया था। इस हत्याकांड में यही के श्री कृष्ण ,रामसेवक तथा किशोरी लाल को आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था ।
इन तीनों अभियुक्तों ने उसी वर्ष 19 अगस्त 1991 में न्यायालय पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था । कानूनी प्रक्रिया के दांवपेच के बीच इन तीनों को जमानत मिल गई और यह कारागार से बाहर आ गए थे। सामूहिक हत्याकांड में ईसी एक्ट कोर्ट ने दोनों पक्षों के विद्वान अधिवक्ताओं की तर्क सुनने के बाद तीनों आरोपियों को सजा-ए-मौत की सजा सुना दी थी। न्यायालय द्वारा मृत्युदंड आदेश पारित होने के बाद तीन आरोपियों में से किशोरी लाल और रामसेवक भूमिगत हो गए थे । वही आरोपी श्री कृष्ण जेल की सलाखों के पीछे चला गया था ।
भूमिगत हुए आरोपियों में से रामसेवक को बौद्ध भिक्षु के भेष में घूमते हुए फर्रुखाबाद में ट्रैफिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार होने के बाद कड़ाई से की गई पूछताछ में उसने अपने इतने दिन फरारी जीवन बिताने के बारे में बताया कि वह दिल्ली चला गया था ।जहां संगम विहार में बौद्ध दीक्षा लेकर अपना नाम परिवर्तित कराया और वही से बौद्ध भिक्षु के भेष में आकर जनपद बदायूं के कस्बा म्याऊं में बने बौद्ध मठ में रहता रहा ।
उसके अनुसार उसने यहीं से अपना आधार कार्ड तथा नागरिकता संबंधी अन्य कागजात भी बनवा लिए । लेकिन आज 28 साल अंतराल के बाद आखिर अपराध सामने आ ही गया ,और रामसेवक पुलिस की गिरफ्त में पहुंच गए। उसके दूसरे फरार भाई किशोरी लाल के बारे में भी पकड़े गए रामसेवक से पूछताछ कर पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट =जयपाल सिंह यादव / दानिश खान
और पढें:-
-
Kaimganj News: स्कूल गई छात्रा हुई गायब , परिजनों ने कराई गुमशुदगी दर्ज
-
Kaimganj News: आईजी जोन तथा डीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 29 फरियादियों की समस्याओं का मौके पर कराया निस्तारण
-
Kaimganj News: दहेज लोभी दरिंदों ने विवाहिता को प्रताड़ित कर निकाला घर से= रिपोर्ट दर्ज
-
Kaimganj News: परीक्षा परिणाम से नाराज बी एम डी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने दिया तहसील
-
Kaimganj News: मां की आंखों के सामने ही बेटी अपने प्रेमी के साथ हुई फरार
-
38 वर्षीय पत्नी की धारदार हथियार से प्रहार कर पति ने कर दी निर्मम हत्या= आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
-
Shamshabad News: किशोर के शव पर बिलखती मां ने लगाया गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप
-
नकदी जेवर लेकर प्रेमी के साथ घर से फरार हुई युवती, लौटी घर वापस, बताया लव स्टोरी का पूरा किस्सा
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct