KAIMGANJ NEWS चारा मशीन से कटे किशोर के दोनों हाथ – हालत गंभीर

IMG 20241012 WA0165

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद

शासन द्वारा बाल श्रम पर कानूनी रूप से प्रतिबंध लगाया गया है । प्रतिबंध का मुख्य कारण भी बच्चों की शिक्षा तथा स्वास्थ्य मानकर इस नियम को कड़ाई से पालन करने का शासकीय आदेश काफी पहले से ही जारी किया जा चुका है । किन्तु फिर भी ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के अधिकांश परिवारों में पारिवारिक परिस्थिति एवं भरण पोषण की समस्या के चलते दस से बारह या पन्द्रह या इससे कुछ अधिक आयु के बच्चे अपने परिवारीजनों का उनके काम में हाथ बटाकर थोडी बहुत मदद करते ही हैं । वास्तव में यदि देखा जाए साथ ही ऐशे परिवारों की आर्थिक स्थिति को समझा जाए तो बच्चों द्वारा काम करने में मदद पहुंचाना उनकी मजबूरी ही मुख्य रूप से दिखाई देगी । शौक तो अपवाद स्वरूप ही हो सकती है । खैर जो भी हो आज कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव रानीपुर गौर में एक अत्यंत दर्दनाक घटना घटित हुई । जिसे देख कर हर किसी की आह निकल जा रही थी । इस गांव के निवासी ब्रजेश का 13 वर्षीय बेटा आयुष पालतू जानवरों के लिए चारा बाली मशीन पर चारा खंदाई (कुटाई ) करने के लिए मौख लगा रहा था । मशीन का गड़ासी लगा पहिया तेजी से घूम रहा था । उसी समय मौख लगा रहे किशोर का ध्यान भटक गया । असावधानी होते ही बेचारे के दोनों हाथ चकई से दबकर गाडासे के सामने पहुंचते ही कट गए । जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए किशोर की चीख निकल गई । किसी तरह मशीन को रोककर किशोर को बाहर निकाल कर लहूलुहान हालत में उसे सीएचसी लाया गया । जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखकर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे डा० राममनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया । अचानक घटी दर्दनाक घटना से पूरा परिवार परेशान है ।

Picsart 24 10 05 15 01 04 449

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग

KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]