Farrukhabad news हरियाणा चुनाव परिणाम संदिग्ध किन्तु यूपी उपचुनाव में गठबंधन से ही चुनाव लड़ना होगा सही

Picsart 24 10 05 15 01 04 449

Farrukhabad news फ़र्रुख़ाबाद –
पूर्व केन्द्रीय विदेश मंत्री सलमान ख़ुर्शीद इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के सदर से मुलाकात होने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र फ़र्रुख़ाबाद पहुंचे । जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया । इस अवसर पर उनकी पत्नी पूर्व विधायक लुईस ख़ुर्शीद साथ रहीं ।
पूर्व विदेश मंत्री सलमान ख़ुर्शीद के स्वागत में आग़ाज़ फाउंडेशन के सदर मिर्ज़ा वसीम साहिब के आवास लाल कोठी पर शानदार लंच पार्टी का आयोजन किया गया । , जिसमें नगर व क्षेत्रीय अन्य संभ्रान्त लोगों तथा कांग्रेस जन मौजूद रहे । यहां फर्रुखाबाद लाल कोठी फ़तेहगढ़ मिर्ज़ा वसीम साहिब के आवास पर पहुंचे पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने पत्रकार वार्ता में कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी। हाल ही में संपन्न हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर उन्होंने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि आये चुनाव परिणाम पर एकीन किसी को नहीं हो रहा है ।श्री ख़ुर्शीद ने कहा, कि हमने चुनाव आयोग को 99% बैटरी चार्ज होने की शिकायत की है। चुनावी गणना के दौरान मशीनों की बैटरी का इतना चार्ज होना संदेह पैदा करता है। सलमान खुर्शीद ने फिलहाल हार के लिए किसी को दोषी ठहराना उचित नहीं बताया।
उपचुनाव पर गठबंधन की रणनीति पर , उत्तर प्रदेश में होने वाले 10 सीटों के उपचुनाव पर जब उनसे सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, सपा ने अब तक 6 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं, बाकी 4 पर अभी निर्णय लिया जाना बाकी है। उन्होंने सुझाव दिया कि उपचुनावों में भी लोकसभा चुनाव की तरह गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा जाना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “गठबंधन का ही नतीजा है कि जम्मू-कश्मीर में हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रकाश , ज़िला अध्यक्ष शकुंतला देवी , शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला , अनिल मिश्र एडवोकेट , कार्यवाहक अध्यक्ष अंकुर मिश्र ,हिलाल शफ़ीक़ी , उज़ैर ख़ान , वासिमज़मा ख़ान , डॉ० उषा दुबे, हाजी शादाब , साबिर मियाँ , आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes