KAIMGANJ NEWS शॉर्ट सर्किट से शामियाना गोदाम में लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ राख

IMG 20241012 072349

KAIMGANJ NEWS- फायर ब्रिगेड ने कुछ समय बाद मौके पर पहुंचकर पाया आग पर काबू
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर के दुर्गा टेंट हाउस की गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से गोदाम में रखा शामियाना का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के एक घंटा बाद घटना स्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू।
शनिवार की सुबह दुर्गा टेंट हाउस के मालिक सुनील कुमार गुप्ता के बेटे हिमांशु गुप्ता निवासी गांजा भांग वाली गली को सूचना पड़ोसियों द्वारा दी गई कि आपकी गोदाम में आग लग गई है । इस पर हिमांशु एवं उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे । जहां लगी भीषण आग की बिकरालता देख सभी के होश उड़ गए । घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई । मौके पर कोतवाली प्रभारी रामअवतार पुलिस बल के साथ पहुंचे । जहां उन्होंने इधर-उधर से पानी की व्यवस्था करवाते हुए पानी का छिड़काव करवाया। इसी दौरान फायर ब्रिगेड को भी घटना की सूचना दी गई । इस पर सबसे पहले एक घंटा लेट अलीगंज से एक दमकल की गाड़ी पहुंची । इसके बाद फर्रुखाबाद से दो गाड़ियां भी वहां पहुंच गई। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई । इधर एसडीएम एवं सीओ भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दुर्गा टेंट के मालिक हिमांशु गुप्ता ने बताया कि लगभग 10 – 12 लाख से ज्यादा रुपए का टेंट का सामान जलकर राख हो गया है । उन्होंने यह भी बताया कि गोदाम के पीछे दो टावर अलग-अलग कंपनियों के खड़े हुए हैं । जिसकी विद्युत्त केविल

Picsart 24 10 05 15 01 04 449
उसकी गोदाम की छत से होकर गुजरी है। छत का पटाव टीन शैड का है । सुबह किसी समय बिजली के तार के पास फाल्ट हुआ । इसके बाद इसी केविल द्वारा उसकी गोदाम में आग लग गई । टीन शैड आग के संपर्क में आने से और अधिक आग में सहायक हो गया । इस भीषण अग्नि कांड से पडोस में काफी दहशत का माहौल दिखाई दे रहा था । किन्तु तब तक किसी तरह मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया । आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली ।

ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes