फर्रुखाबाद 21 जुलाई 2022
कहा जाता है कि समय का कोई पता नहीं ,कब किस अनहोनी घटना को समय का चक्र अंजाम देने के लिए मजबूर कर दे। कुछ ऐसी ही सनसनीखेज, हृदय विदारक घटना आज उस समय सामने आई। जब कोतवाली फतेहगढ़ के गांव याकूतगंज निवासी 35 वर्षीय हलवाई का काम करने वाले प्रमोद कुमार राजपूत ने पहले अपनी 17 वर्ष की कक्षा आठ में पढ़ने वाली बेटी मुस्कान की गोली मारकर हत्या कर दी ,और इसके तुरंत बाद वही घटनास्थल पर ही खुद को भी गोली से उड़ा दिया ।घटना के संबंध में बताया गया कि प्रमोद पर काफी कर्ज हो गया था। जिससे वह परेशान रहता था। संभवत यह कारण रहा हो, या फिर कोई अन्य यह बात तो अभी निश्चित रूप से नहीं कही जा सकती। लेकिन घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि प्रमोद की बेटी मुस्कान अपने मकान के ऊपरी हिस्से में खाना बना रही थी। वही तमंचा लोड कर पिता पहुंचा और पलक झपकते ही उसने अपनी उसी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी ।जिसे वह इससे पहले बहुत ही स्नेह करता था। गोली लगने से घटनास्थल पर ही मुस्कान की मौत हो गई। इसके तुरंत बाद प्रमोद ने उसी तमंचे से अपनी कनपटी पर एक फायर दाग कर गोली मार ली। जिससे उसकी भी तत्काल मौके पर ही मौत हो गई । अचानक चली गोली की आवाज सुनकर घर में नीचे काम कर रही उसकी पत्नी मिथिलेश दौड़कर ऊपर गई। जहां पति और पुत्री के रक्तरंजित शव पडे़, देखकर बेचारी की चीख निकल गई। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पड़ोसी आ गए वे सभी घटना की स्थिति देखकर अवाक रह गए । इस सनसनीखेज तथा हृदय विदारक घटना की सूचना मिलते ही गांव में ही स्थित पुलिस चौकी की पुलिस तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे ।उन्होंने इसकी सूचना जैसे ही अधिकारियों को दी।वैसे ही घटनास्थल पर सीओ सिटी तथा अपर पुलिस अधीक्षक भी पहुंच गए । फिलहाल घटना के संबंध में कोई कुछ भी निश्चित रूप से जानकारी नहीं दे पा रहा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!
KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct