kaimganj news –गन्ना पराई सत्र शुरू होते ही रुकी गन्ने की तौल

Picsart 23 11 29 07 55 57 897

Kaimganj news-अपने-अपने वाहनों में तौल कराने के लिए गन्ना लादे खडे किसान हो रहे परेशान

-सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे रुके किसान अलाव की व्यवस्था न होने से कर रहे हैं ठिठुरन महसूस
कायमगंज /फर्रुखाबाद
दि किसान सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू तो हो गया है । लेकिन अभी भी पुरानी मशीनो की मरम्मत का कार्य जारी है। मिल में गन्ने की आवक शुरू हो गई। तौल रूकने से सर्दी में किसान परेशान है। वह वाहन में गन्ना लादे खडा तौल का इंतजार कर रहा है। मिल प्रशासन ने अलाव का अभी तक कोई इंतजाम नहीं किया है।
सोमवार को चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ था। मिल प्रशासन ने पेराई को लेकर गन्ने की आवक बढ़ाने के लिए गन्ना सेंटर व किसानो से सम्पर्क शुरू कर दिया है। मिल को सुचारू रूप से चलाने के लिए 24 घंटे में 12 हजार 5 सौ कुन्तल गन्ना पेराई की आवश्यकता पड़ती है। गन्ना यार्ड़ में इकट्ठा हो रहा है। मशीनो को सही करने का कार्य अभी भी किया जा रहा है। एक मशीन का पुर्जा खराब होने से मेरठ भेजा गया है। इसके बाद मिल में प्रेशर का उठान होगा। उसके बाद पर्याप्त मात्रा में गन्ना आने पर ही पेराई कार्य शुरू किया जाएगा। इधर सर्दी के मौसम में गन्ना लदे ट्रैक्टर लेकर खड़े किसान परेशान है। मंगलवार को सुबह से तौल नहीं हो सकी। इससे किसान परेशान रहे। बैलगाड़ी वाले किसान चारे की समस्या को लेकर अलग से परेशान हो रहे हैं। उनका कहना है अभी तो शुरूआत है तो यह हाल है। आगे क्या होगा। पुरानी मशीनों के सहारे ही कार्य चल रहा है। न जाने कब इसकी पेराई क्षमता बढ़ाई जाएगी और कब तक मशीनें बदली जायेंगी। किसानों का कहना है उन्हे गेहूं की भी बुआई करनी है। सोच रहे है जल्दी से गन्ना खेत से कट कर मिल तक पहुंच जाए और उसके बाद गेहूं की बुआई करें। किन्तु मिल के पेराई के तरीके को देख कर ऐशा लग रहा है कि किसानों की परेशानी का हल शायद ही हो सके ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes