विश्वविद्यालय छात्रवृत्ति दिलाने की छात्रों ने की प्रशासन से मांग

Picsart 23 04 01 20 10 20 346

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 1 अप्रैल 2023
विश्वविद्यालयों की गलती छात्रों पर भारी पड़ रही है। प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा दशमोत्तर छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन किए गए थे। विश्वविद्यालय स्तर पर बिना सही परीक्षण के,। कहा जा रहा है कि लगभग 2 -73 लाख से अधिक छात्रों के आवेदन निरस्त कर दिए गए थे। इसके अलावा समाचार माध्यमों से मिली सूचना के अनुसार कहा गया है कि निर्धारित समय 31 जनवरी तक पोर्टल पर लाँक भी नहीं किया गया था। इस वजह से भी योजना से तमाम डिग्री कॉलेजों के छात्र-छात्राएं समय रहते अपने आवेदन प्रेषित नहीं कर पाए थे। जैसी और तमाम कमियों के चलते छात्र-छात्राएं पात्र होते हुए भी पात्रता का लाभ लेने से वंचित हो गए। ऐसी ही परेशानी से व्यथित कायमगंज नगर स्थित लक्ष्मी युदुनंदन डिग्री कॉलेज के छात्र कानपुर विश्वविद्यालय द्वारा छात्रवृत्ति उपलब्ध ना होने पर आज कायमगंज संपूर्ण समाधान दिवस में आए मुख्य विकास अधिकारी से मिलने पहुंचे। जहां इन छात्र-छात्राओं ने एक आवेदन पत्र सौंपकर कहा कि पात्रता सही होने के बाद भी उनकी छात्रवृत्ति निरस्त कर दी गई है। ऐसा करने से उनकी पहले से ही खराब आर्थिक स्थिति उनके पुनः प्रवेश में बाधक बन रही है। छात्र- छात्राओं ने यथाशीघ्र विश्वविद्यालय द्वारा निरस्त की गई छात्रवृत्ति को बहाल कर छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने की मांग की है। छात्रों की मांग पर समाधान दिवस सभागार में मौजूद एसडीएम ने परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिया है। इस अवसर पर छात्र शादाब खान ,बदन सिंह, सुनैना ,अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपनी मांगों के समर्थन में उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes