KAIMGANJ NEWS छात्रा को स्कूल से भगाया , टीसी के नाम पर पाँच सौ रुपए की अवैध बसूली का आरोप – शिकायत एसडीएम से

Picsart 25 04 16 18 42 49 913

KAIMGANJ NEWS – शिकायत कर्ता महिला अभिभावक ने इस प्राइवेट शिक्षा संस्था के शिक्षण स्तर पर भी लगाया प्रश्न चिन्ह
कायमगंज / फर्रुखाबाद
बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ शासन के नारे को पलीता लगा रुपए के लालच में गरीब की बेटी को भगाया स्कूल से, टीसी के नाम पर500 रु० की अवैध वसूली प्रधानाध्यापक द्वारा किए जाने का आरोप लगाते हुए छात्रा की महिला अभिभावक मां ने उप जिलाधिकारी से शिकायत कर आवश्यक कार्यवाही करने की गुहार लगाई है । सारे नियमों को धता बताकर खुलेआम की जा रही अवैध वसूली का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जो इसी स्कूल का बताया जा रहा है । तेजी से वायरल हो रहा है । हालांकि आपका यह समाचार माध्यम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन फिलहाल वायरल वीडियो चर्चा का विषय बन गया है । जिससे शिक्षा विभाग एवं प्रशासन के निजी क्षेत्र में संचालित स्कूलों पर नियंत्रण की बदहाल स्थिति की तस्वीर स्पष्ट रूप से झलकती दिखाई दे रही है । बताया जा रहा है कि यह वीडियो नगर से सटे गांव पितौरा स्थित आदर्श कालेज का है । जिसकी पुष्टि उस समय होती नजर आई जब क्षेत्र के गांव इनायत नगर की निवासी गरीब महिला शना पत्नी शाह वारिस ने अपनी पीड़ा बताते हुए एसडीएम कायमगंज को एक शिकायत पत्र दिया । महिला का आरोप है कि उसकी बेटी जाहिरा इसी स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ती है । जिसे स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कालेज से भगा दिया । उसका कहना है कि बेटी जाहिरा डरी सहमी रोती हुई घर आई और सारी बात बताई । इस पर जब हम लोग इस कालेज गए और कारण पूछा तो बेहद तल्ख लहजे में प्रधानाध्यापक ने कहा कि जैसे अपनी तीन बच्चों को दूसरे स्कूल में ले जाकर दाखिला करा दिया है वैसे ही इसे भी लेजाकर वहीं पढ़ाओ । महिला का आरोप है कि मैंने अपनी बेटी का दूसरे स्कूल में दाखिला कराने की बात सुनकर टीसी देने के लिए कहा तो खुले आम उससे टीसी देने के नाम पर पाँच सौ रुपये मांगे गए । मेरे मना करने पर वह बहुत ही तल्ख लहजे में पेश आए । महिला का कहना है कि प्रधान अध्यापक क्या कह रहे हैं यह बात और उनका लहजा वायरल वीडियो में साफ – साफ दिखाई और सुनाई पड़ रहा है । महिलाअभिभावक शना ने पितौरा वाले इस स्कूल से अपने तीन अन्य बच्चों को निकाल कर दूसरे स्कूल में दाखिला कराने को लेकर कहा है कि यहां इस स्कूल में पढ़ाई ठीक से नहीं होती है उसके बच्चों को भली प्रकार एबीसीडी अक्षर ज्ञान तक नहीं कराया गया तो उसने दूसरे स्कूल में उनका एडमीशन कराया । फिलहाल महिला की शिकायत पर विभागीय या प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा क्या कार्रवाही की गई पता नहीं चल सका है , किन्तु शासन के नारे बेटी पढ़ाओं – बेटी बचाओ की धज्जियां तो स्पष्ट रूप से उड़ाता वायरल वीडियो महिला के आरोप की सच्चाई तो उजागर कर ही रहा है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes