Farrukhabad news स्कूल के बाहर फटा सुतली बम, छात्र गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

IMG 20250416 WA0178

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उ० प्र०
जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव जाजपुर में एक दर्दनाक घटना घटी। स्कूल के बाहर सुतली बम फटने से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।घटना के अनुसार, गांव निवासी मुकेश यादव का 11 वर्षीय पुत्र अंशू, जो स्थानीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात का छात्र है, रोज़ाना की तरह सुबह स्कूल गया था। दोपहर में उसका एक दोस्त सुतली बम लेकर स्कूल पहुंचा। स्कूल खत्म होने के बाद दोनों बाहर निकल आए। उसी दौरान अंशू ने बम को हाथ में पकड़ लिया और उसके साथी ने माचिस से आग लगा दी। बम फेंकने से पहले ही अंशू के हाथ में फट गया।इस धमाके में अंशू की चार उंगलियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उड़ गईं। सूचना मिलने पर परिजनों ने घायल हालत में उसे तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, अंशू के हाथ में सिर्फ अंगूठा ही सुरक्षित बचा है।यह घटना बच्चों की नादानी और विस्फोटक सामग्री से खेलने के खतरनाक परिणाम को दर्शाती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थानीय प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को ऐसी खतरनाक चीजों से दूर रखें।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news विकास पर लापरवाही भारी! चौड़ी सड़कों के बीच खड़े बिजली के पोल बने खतरा

Farrukhabad news हादसों को खुला न्योता दे रहे बिजली के खंभे, नगर पंचायत अध्यक्ष जोया[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes