KAIMGANJ NEWS किशोरी मोना मौत मामला में आरोपितों का रिमांड लेने के लिए पुलिस ने कोर्ट में दिया प्रार्थना पत्र

Picsart 25 03 10 08 17 21 340

KAIMGANJ NEWS -पहले ही मुकदमे के आरोपितो की एफआईआर रद्द करने की याचिका हाईकोर्ट कर चुका है खारिज
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
किशोरी मोना मौत मामले में आरोपितों के आत्मसमर्पण के बाद रिमांड लेने के लिए पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। पहले ही आरोपितो की एफआईआर रद्द करने की याचिका हाईकोर्ट खारिज कर चुका है।
नुनहाई मोहल्ले की किशोरी मोना की हत्या के मामले में आरोपित बिजेंद्र सिंह व चार अन्य की एफआईआर रद्द कराने याचिका उच्च न्यायालय ने की खारिज कर दी थी। न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा कि केवल घटनास्थल पर मौजूद न होना यह प्रमाण नहीं है कि याचिकाकर्ता अपराध में शामिल नहीं थे।
याचिकाकर्ताओं ने अपने पक्ष में तर्क दिया कि घर का दरवाजा बंद था मृतका मोना कमरे में अकेली थी और दरवाजे बंद थे। वे पड़ोसी की खिड़की से अंदर गए, जहां मोना का शव पड़ा मिला। उन्होंने दावा किया कि मृतका के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं थे और उसकी मृत्यु स्वाभाविक प्रतीत हो रही थी। इसी आधार पर उन्होंने शव को गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया।
हालांकि, न्यायालय ने याचिका पर सुनवाई करते हुए यह कहा कि मृतका की मृत्यु की परिस्थितियाँ संदिग्ध हैं और बिना उचित जांच के किसी निष्कर्ष पर पहुँचना उचित नहीं है। कोर्ट ने कहा कि आरोपितों का मौके पर न होना मात्र उसे संदेह से बाहर नहीं करता। इसलिए एफआईआर को रद्द करने का कोई पर्याप्त आधार नहीं है।
न्यायालय ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि जांच के माध्यम से ही वास्तविक तथ्य सामने आ सकेंगे। इसके बाद आरोपित बिजेंद्र और उसका पुत्र विजय ने कोर्ट में आत्मसर्पण कर दिया। जैसे ही जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने वहां जाकर आरोपियों के बयान लिए। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्र ने बताया कि आरोपितों की रिमांड के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। रिमांड मिलने के बाद घटना की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes