KAIMGANJ NEWS चालक को बेहोश कर पिकअप गाड़ी गायब करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले का लगाया पता

IMG 20250416 WA0284

KAIMGANJ NEWS- दौरान गिरफ्तारी गाड़ी के कागजात तथा मोबाइल किया बरामद
कायमगंज / फर्रुखाबाद
जिला बदायूं के पिकअप चालक को बेहोश कर वाहन व मोबाइल चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने पता लगाकर गैंग के तीन शातिर सदस्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्होंने वाहन को कासगंज के एक व्यक्ति को 30 हजार रुपये में बेचना पूछतांछ में स्वीकार किया है।जनपद बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव अहरुईया निवासी पिकअप चालक दामोदर 29 मार्च को रामलीला ग्राउंड पर था। इसी दौरान वहां दो अज्ञात युवक पहुंचे, जिन्होंने उससे कायमगंज से नर्सरी के पौधे लाने की बात कही। ड्राइवर उनकी बातों में आ गया और शाम करीब पांच बजे दोनों युवकों के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कायमगंज के पास स्थित एक तंदूरी होटल पहुंचा। वहां खाना खाने के बाद दामोदर थकान के चलते आराम करने लगा उसी समय कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया । उसे बेहोशी जैसी हालत में नींद आ गई। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात युवक उसकी पिकअप UP24T8579 और उसमें रखा मोबाइल लेकर फरार हो गए। नींद खुलने पर जब दामोदर को घटना की जानकारी हुई तो उसने तत्काल कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। कस्बा चौकी प्रभारी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात तीन संदिग्धों को नहर किनारे सोतेपुर गांव के पास पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान गौरव निवासी बड़ौला थाना सिकंदरपुर वैश्य, अमित निवासी ठकुरी नगला थाना खूनागढ़ी, व पप्पू निवासी नगला रंगी थाना सिकंदरपुर वैश्य जनपद कासगंज के रूप में हुई। तीनों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने बदायूं निवासी चालक दामोदर की पिकअप चोरी कर गंजडुंडवारा के गणेशपुर निवासी नन्हे कुरेशी को 30 हजार रुपये में बेच दी थी। पुलिस को आरोपितों के पास से गाड़ी के कागज, दामोदर का मोबाइल बरामद हुआ है। इन शातिरों के पास एक बाइक भी मिली है। गिरफ्तार हुए आरोपियों में गौरव सबसे बड़ा शातिर बताया जा रहा है । उसके विरुद्ध फर्रुखाबाद, बदायूं, प्रयागराज और मैनपुरी समेत कई जिलों में लूट, डकैती और वाहन चोरी के कई केश दर्ज हैं। गौरव को पहले भी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भिजवाकर इस गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes