Kaimganj news मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्यता के लिए खेलकूद तथा व्यायाम है आवश्यक

Picsart 24 04 23 16 35 36 946

Kaimganj news कायमगंज / फर्रुखाबाद 23 अप्रैल 2024

“स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और शरीर स्वस्थ रखने के लिये खेलकूद और व्यायाम अत्यन्त आवश्यक हैं।” खेलों के माध्यम से हम अपने जीवन में जीत और हार को सहज ढंग से स्वीकार करने का हुनर सीखते हैं। खेल कैरियर के बहुत से विकल्पों को भी प्रदान करता है, हम अपने आप को इसी मैदान से बुलन्दिओं पर पहुँचा सकते हैं। यह बिचार महाविद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा समारोह के उद्घाटन के अवसर पर विद्या मन्दिर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० (डॉ० तेजपाल सिंह) ने व्यक्त किये।
इस अवसर पर महाविद्यालय के खेलकूद प्रभारी डॉ० कुलदीप कुमार आर्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये खेल जगत में महाविद्यालय के खिलाड़ियों को नाम रोशन करने का लक्ष्य दिया। प्रथम दिवस में खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अतिथियों द्वारा बी०एससी० और बी० काम० की क्रिकेट टीमों का परिचय लेकर एवं टॉस कराकर खेल को प्रारम्भ किया गया। क्रिकेट में बी०एससी० बनाम बी०काम0 के बीच खेले गये रोमांचक मैच में बी०काम ने पहले खेलते हुये 10 ओवर में 71 रन बनाये, जिसको बी०एससी० की टीम ने 8 वें ओवर में 72 रन बनाकर 5 विकेट से विजय प्राप्त की। मैच में मैन ऑफ द मैच केशव ने सर्वाधिक 30 रनों का योगदान करके अपनी टीम में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। क्रिकेट मैच का संयोजन एवं अम्पायरिंग संयुक्त रूप से आशीष गंगवार और शुभम् यादव ने किया।
छात्रा वर्ग में कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें मुस्कान वर्मा, बी०एससी० प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान तथा अनुष्का एम० काम० द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान और पूजा बी०एस०सी० प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग की ही कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में मुस्कान वर्मा बी०एससी० प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान तथा रशमी यादव बी०काम द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान व अंजली बी०एस०सी० द्वितीय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में छात्रा वर्ग में रस्सी कूद का आयोजन किया गया। जिसमें अंजली बी०एस०सी० द्वितीय ने प्रथम स्थान तथा अनुष्का एम० काम० द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान और रजनी बी०एस०सी० प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उद्घाटन कार्यक्रम तथा प्रतियोगिताओं के दौरान डॉ० पूजा सिंह, मनोज वर्मा, डॉ० विनोद यादव, नितेश भारद्वाज, शुभम यादव, आशीष गंगवार, मुकेश मोहन भारद्वाज, देवेन्द्र सिंह एवं सुखदेव कुमार, सहित समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes