KAIMGANJ NEWS पचास हजार रुपए दहेज की मांग कर विवाहिता को घर से निकाला

Picsart 24 04 23 13 56 06 309

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद 23 अप्रैल 2024

दहेज प्रताड़ना का मामला जनपद के थाना मेरापुर के गांव हथौड़ा का बताया जा रहा है । यहां की निवासी विनीता पत्नी आकाश परेशान होकर अपनी फरियाद ले पुलिस के पास पहुंची ।

जहां दहेज पीड़ित महिला ने हस्तलिखित तहरीर देते हुए कहा कि हथौड़ा निवासी आकाश पुत्र उमेश चंद्र के साथ उसकी शादी 3 वर्ष पहले हिंदू रीत रिवाज के अनुसार हुई थी । विवाह के बाद से ही उसके पति आकाश – ससुर उमेशचंद्र – सास गीता देवी तथा देवर अर्जुन उसे घरेलू हिंसा का शिकार बनाने लगे । महिला का आरोप है कि पति तथा इन सब लोगों ने उससे कहा कि तू मुझे अपने मायके से 50 हजार रुपए लाकर दे – नहीं तो तुझे घर में नहीं रहने देंगें । महिला का कहना है कि मेरे मना करने पर यह लोग उसे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। कई बार इन्होंने मुझे लात घूंसों तथा डंडों से पीटा और कमरे में बंद कर दिया । इसलिए मैं शिकायत करने भी नहीं आ पाई । पीड़िता का आरोप है कि 21 अप्रैल को शाम लगभग रात के 9:00 बजे उसे फिर एक बार₹50000 लाने के लिए कहते हुए ससुरालियों ने बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया ।साथ ही धमकी दी कि जब तक रुपए नहीं लायेगी । तब तक घर में घुसने नहीं दिया जाएगा । पीडिता ने पुलिस से न्याय हित में आरोपियों के विरुद्ध समय रहते आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है । पीड़ित महिला का कहना है कि एक बार किसी तरह बचकर वह पहले भी पड़ोस की पुलिस चौकी पर शिकायत करने पहुंची थी । जहां से पुलिस ने उसे घर भेज दिया । लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई । महिला को आशंका है कि कहीं इस बार भी ऐसा ही ना हो , यदि ऐसा हुआ तो उसे और अधिक परेशानी होगी । साथ ही महिला ने मौखिक रूप से आरोप लगाते हुए कहा कि उसे अपने ससुराल वालों से जान का भी खतरा है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes