KAIMGANJ NEWS अस्पताल में भर्ती मरीज शौचालय में मिला मृत

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news-वृद्ध को सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजन लाए थे अस्पताल / जहां से शौचक्रिया के लिए मरीज अपनी मर्जी से गया था शौचालय में
कायमगंज / फर्रुखाबाद23 अप्रैल2024
नगर के मोहल्ला पटवनगली निवासी वृद्ध सोनेलाल पुत्र स्व० नत्थू लाल को सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन उपचार के लिए सरकारी अस्पाल लेकर आए । यहां उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने देखने के बाद उसको ऑक्सीजन तथा आवश्यक दवाईयां दीं । अस्पताल बेड पर लेटे सोनेलाल ने कहा कि मुझे लेट्रिन लग रही है । इस पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में ही बने शौचालय में सोनेलाल को लैट्रिन करने के लिए बैठा दिया। साथ आया तीमारदार वहीं बाहर आकर शौचालय गेट के पास खड़ा हो गया । काफी देर तक जब सोनेलाल शौचालय से बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने पहले तो आवाज दी । किन्तु आवाज का कोई उत्तर नहीं मिला । तब दरवाजा खोल कर देखा तो वह जमीन पर मृत अवस्था में पड़े हुए थे । यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्हें उठाकर अस्पताल बेड पर लिटाया गया । जहां चिकित्सक ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन मृतक के शव को अपने घर ले गए । यह घटना जिस व्यक्ति ने भी सुनी वे सभी अचंभित रह गए । लोग बोले इसे कहते है समय और काल की गति -देखो एक अच्छा खासा बोलता चालता आदमी शौचालय गया और वहीं उसकी मौत हो गई।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes