KAIMGANJ NEWS रफ्तार का कहर! रेलवे रोड पर ट्रक के पहिए तले कुचली विवाहिता, पिता के सामने उजड़ा परिवार

Picsart 26 03 02 18 37 08 002

KAIMGANJ NEWS 🔹 डॉक्टर को दिखाने जा रही विवाहिता की ट्रक से कुचलकर मौके पर मौत
🔹 ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, पिता घायल
🔹 हादसे के बाद ट्रक चालक फरार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
🔹 रेलवे रोड पर जाम, सीओ मौके पर पहुंचे, यातायात कराया बहाल
🔹 दो मासूम बच्चियों के सिर से उठा मां का साया
🔹 शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जांच में जुटी पुलिस

कायमगंज, फर्रुखाबाद।
नगर की रेलवे स्टेशन रोड सोमवार को दर्दनाक हादसे की गवाह बनी, जब इलाज के लिए पिता के साथ बाइक से आ रही विवाहिता की तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया।

Picsart 26 03 02 18 35 58 439
मूल रूप से मोहल्ला चिलाका निवासी बबलू कुरैशी, जो वर्तमान में पटियाली, जनपद कासगंज के काजी टोला में रह रहे हैं, सोमवार को अपनी 27 वर्षीय पुत्री रूही को बाइक पर बैठाकर डॉक्टर को दिखाने कायमगंज आ रहे थे। रेलवे स्टेशन के पास मोड़ पर ओवरटेक के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बबलू सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए, जबकि पीछे बैठी रूही ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Picsart 26 03 02 18 35 14 396
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा, लेकिन कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही दूरी पर ट्रक को पकड़ लिया। घटना से रेलवे रोड पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर सीओ राजेश कुमार द्विवेदी और मंडी चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात बहाल कराया।
मृतका के पिता ने बताया कि रूही की शादी दो वर्ष पूर्व सहावर, जनपद कासगंज निवासी सोहेल से हुई थी। रूही अपने पीछे दो साल की बेटी माहेनूर और छह माह की एक मासूम बच्ची छोड़ गई है। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।

पुलिस ने शव को एंबुलेंस से अस्पताल भेजकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रफ्तार का कहर! रेलवे रोड पर ट्रक के पहिए तले कुचली विवाहिता, पिता के सामने उजड़ा परिवार

KAIMGANJ NEWS 🔹 डॉक्टर को दिखाने जा रही विवाहिता की ट्रक से कुचलकर मौके पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS होली–ईद पर अमन का पैग़ाम, सुरक्षा पर सख़्त हिदायत

KAIMGANJ NEWS सीसीटीवी–गार्ड अनिवार्य, जाम व बिजली पर भी प्रशासन सख़्त—पीस कमेटी बैठक में दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज-एटा मार्ग पर भीषण भिड़ंत, रोडवेज बसें आमने-सामने टकराईं

KAIMGANJ NEWS तीन यात्री गंभीर घायल, चालक की हालत नाजुक—लोहिया अस्पताल रेफर कायमगंज (फर्रुखाबाद): रविवार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मुख्य चौराहे पर जोरदार टक्कर, श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा

KAIMGANJ NEWS बाइक सवार समेत आठ घायल, कालसेन मंदिर से लौटते वक्त मचा कोहराम कायमगंज[...]

World News

world news अमेरिकी–इजरायली हवाई हमले में सूबर्म लीडर खामेनेई की मौत; ईरान में 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित

World news तेहरान, ईरान — ईरानी सरकारी मीडिया ने आज आधिकारिक पुष्टि की है कि[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पत्नी से चल रहे विवाद से क्षुब्ध पति ने की फांसी लगाकर आत्महत्या – परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS – करीब चार दिन पहले नाराज पत्नी चली गई मायके – देर शाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS kampil

KAIMGANJ NEWS गायत्री विद्यापीठ में सजा ‘होली मेला’, नन्हे शेफ्स के जायके ने जीता दिल; पुखराज डागा ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

KAIMGANJ NEWS –मुख्य अतिथि: पुखराज डागा एवं अरुणा डागा (ट्रस्टी, कंपिल जैन मंदिर ​संयोजन: प्रधानाचार्य[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes