KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद):
क्षेत्र के एक गांव की युवती, जो बीते पांच दिनों से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही थी, ने रविवार सुबह किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। होली से ठीक दो दिन पहले आई इस दुखद खबर ने पूरे परिवार और गांव को झकझोर कर रख दिया। जहां रंगों की तैयारी होनी थी, वहां चीख-पुकार और मातम पसरा रहा।
परिजनों के अनुसार, मंगलवार को हुई घटना के बाद युवती को गंभीर हालत में पहले सैफई और फिर लखनऊ रेफर किया गया था। भाई ने आरोप लगाया था कि छेड़खानी का विरोध करने पर दरिंदों ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
इंस्पेक्टर क्राइम सुरजीत सिंह ने बताया कि रविवार सुबह युवती की मृत्यु हो गई है। लखनऊ में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके बाद शव गांव पहुंचने की संभावना है।
परिजनों की तहरीर के मुताबिक, अलीगंज निवासी गोपाल शाक्य अपने साथियों के साथ युवती पर आए दिन अश्लील फब्तियां कसता था। इसकी शिकायत आरोपी के घर करने पर उसने अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि मंगलवार दोपहर आरोपी युवती के पास पहुंचा, जबरदस्ती का प्रयास किया और विरोध व शोर मचाने पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर पीड़िता की चाची मौके पर पहुंचीं तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
घटना के बाद कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी गोपाल शाक्य समेत चार आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इधर, शव गांव पहुंचते ही भारी भीड़ जमा हो गई। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, वहीं अपर पुलिस अधीक्षक भी गांव आए। देर रात तक अंतिम संस्कार को लेकर पुलिस-प्रशासन को समझाइश करनी पड़ी, लेकिन युवती का भाई अड़ा रहा कि सुबह 8 बजे से पहले अंतिम संस्कार नहीं होगा। देर रात उपजिलाधिकारी और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, मगर ग्रामीण देर रात तक नहीं माने।
पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक का शव मिलने से सनसनी
Farrukhabd news रेलवे लाइन किनारे अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव, पास पड़ा मिला[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news दिल्ली सल्तनत की राजधानी से मुगलों के रणक्षेत्र तक: 2500 साल का सीना ताने खामोश खड़ा है फर्रुखाबाद का शमशाबाद
Farrukhabd news गंगा किनारे दफन हैं सल्तनत के कई राज, राजा खोर के किले से[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीस साल पुराना यात्री प्रतीक्षालय बना ठेले वालों का अड्डा! चाट-पकौड़ी और पूड़ी-सब्जी के ठेलों ने घेरा इंतजार का ठिकाना, यात्री सड़क पर खड़े होने को मजबूर
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रेलवे रोड पर करीब तीन दशक पहले यात्रियों की सुविधा के[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news शमशाबाद में रातभर गुल रही बिजली, गर्मी-उमस ने छुड़ाए पसीने
Farrukhabd news 33 केवीए के केबल बॉक्स में फॉल्ट से तीनों फीडर ठप, अंधेरे में[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गणेश वंदना से गूंजा किरण स्कूल, हिंदी के गौरव ने बांधा समां मराठी नृत्य, रंगारंग प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं ने मोहा मन; बच्चों की प्रतिभा ने बटोरीं खूब तालियां
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पट्टिया लेन, कंपिल रोड स्थित किरण पब्लिक स्कूल में मंगलवार को[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी तांडव: कायमगंज में दबंगों की गुंडई, युवक पर ईंट-लाठियों से ताबड़तोड़ हमला, लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पा
KAIMGANJ NEWS गाली-गलौज का विरोध करने पर टूट पड़े हमलावर, सिर फोड़कर किया मरणासन्न बचाने[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में गूंजेगा श्रीराम का जयकारा: 6 अक्टूबर को गणेश पूजन, 12 को निकलेगी भव्य श्रीरा piम बारात; नई कार्यकारिणी का ऐलान
KAIMGANJ NEWS दशहरा 20 और भरत मिलाप 21 अक्टूबर को, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news पानी-पानी हुआ सुल्तानगंज खरेंटा: सड़कों पर बह रही ‘डेढ़ फीट’ धार, दहशत में ग्रामीण पर हौसले चट्टान!
Farrukhabd news शमशाबाद में बाढ़ का विकराल रूप, कासिमपुर तराई से भुक्सी तक खेत-खलिहान डूबे;[...]
Sep