KAIMGANJ NEWS सपा का आरोप दलितों की आवाज दबा रही सरकार, सीबीआई हो जांच

Picsart 24 08 29 19 54 17 886

KAIMGANJ NEWS–कांग्रेस, वसपा व सपा का प्रतिनिधि मंडल ने की पीड़ित परिवारों से मुलाकात
– कांग्रेस, वसपा ने दिया पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा , गांव में तैनात रही पीएसी व पुलिस फोर्स
कायमगंज । फर्रुखाबाद
कांग्रेस, वसपा व सपा के प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। सपा प्रतिनिधि मंडल ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। वहीं सपा डेलिगेशन ने सरकार पर दलितों की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। सुबह से ही गांव में पीएसी व पुलिस फोर्स तैनात रहा।

Picsart 24 08 29 19 56 44 473
मंगलावार की सुबह क्षेत्र के गांव भगौतीपुर में आम के बाग में दो युवतियों का शव दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजनों ने बताया था कि दोनों युवतियां सोमवार की रात गांव में ही जन्माष्टमी त्यौहार पर मन्दिर दर्शन के लिए गई थी। देर रात तक जब युवतियां घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने आस पास खोजबीन की थी। लेकिन युवतियां नहीं मिली। अगले दिन दोनों का शव बाग में लटका मिला था। सूचना पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.संजय सिंह, सीओ जय सिंह व कोतवाली प्रभारी राम अवतार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी।
Picsart 24 08 29 19 56 00 750
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मंगलवार की शाम को शव गांव में आए थे। शवों के गांव पहुंचते ही गांव छावनी में तब्दील हो गया था। बुधवार को शासन व प्रशासन की सूझबूझ से दोनों शवों का अन्तिम संस्कार कंपिल के अटैना घाट पर कराया गया था। गुरुवार की सुबह से ही गांव में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि मंडल का आना शुरु हुआ। पूर्व विदेश मंत्री व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी व पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने पीडित परिवार की महिलाओं से मुलाकत की। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कांग्रेस डेलिगेशन में प्रदेश सचिव प्रकाश प्रधान, जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, रघिनन्दन सिंह कठेरिया, जुनैद खान व उजैर खान मैजूद रहे। दोपहर 12 बजे के बाद बसपा का डेलिगेशन पीड़ित परिवार से मिलने के पहुंचा। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया । वसपा डेलिगेशन ने युवतियों के पिता से मिलने की मांग की जिस पर परिजनों ने बताया की युवतियों के पिता के बाजार गए हुए है। अभी तक वापस नहीं आए है। डेलिगेशन ने पीड़ित परिवार से कहा है कि बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती ने उन्हें भेजा है और न्याय की इस लड़ाई में वह उनके साथ। वसपा डेलिगेशन में जिला अध्यक्ष रामदत्त वैध, कानपुर मंडल कोऑर्डिनेटर विजय भास्कर, मंडल कोऑर्डिनेटर नागेंद्र पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सिंह अंबेडकर, विधानसभा अध्यक्ष सदर अखिलेश भास्कर, विधानसभा अध्यक्ष उपेंद्र लोधी, जिला प्रभारी राम रतन गौतम, जिला प्रभारी सूर्य प्रताप, विधानसभा प्रभारी योगेंद्र सिंह के साथ आधा सैकड़ा से ज्यादा पदाधिकारी मौजूद रहे। दोपहर 2 बजे के बाद सपा का एक डेलिगेशन भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। सपा ने पीड़ित परिवार मुलाकत की जहां उन्होने परिवार से कहा कि दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी उनके साथ है। सपा डेलिगेशन ने युवतियों के पिता से बातचीत की। सपा डेलिगेशन की ओर से जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, लोकसभा पूर्व प्रत्याशी डॉ.नवल किशोर शाक्य, सर्वेश अंबेडकर, प्रदेश महासचिव शशिमा सिंह दोहरे, विघान सभा अध्यक्ष सोमेन्द्र यादव, पूर्व विघायक उर्मिला राजपूत, पूर्व विघायक प्रताप सिंह यादव व जिला महासचिव इल्याश मंसूरी आदि मौजूद रहे।
इनसेट-
दलितों की आवाज दबा रही सरकार- सपा
कायमगंज।
बुधवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पीडित परिवार से मिलने के लिए डेलिगेशन बनाया था। गुरुवार की दोपहर डेलिगेशन पीडितो के परिवार से मिला। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार दलितों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। डेलिगेशन रिपोर्ट को प्रदेश कार्यालय में प्रस्तुत करेगा।
इनसेट-
पुलिस करती रही तहरीर का इंतजार
कायमगंज।
क्षेत्र के गांव में दो युवतियो की आत्महत्या मामले में बुधवार को जिला अधिकारी डॉ वी के सिंह, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दोनों युवतियां का अंतिम संस्कार कराया गया। देर रात व अगले दिन तक सीओ सिटी फर्रुखाबाद प्रदीप सिंह, कायमगंज सीओ जय सिंह परिहार प्रभारी निरीक्षक राम अवतार पीड़ित परिवार से तहरीर की मांग करते रहे। लेकिन परिवार की तरफ से कोई भी लिखित तहरीर नहीं दी गई।
इनसेट-
पीएसी व पुलिस फोर्स रहा गांव में मौजूद
कायमगंज।
गुरुवार की सुबह से ही गांव में भारी मात्रा में पीएसी बल तैनात रहा। पुलिस प्रशासन की ओर से इंस्पेक्टर लाइन ऑडर राजेश सिंह, कंपिल थाना अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौधरी व मण्डी चौकी प्रभारी केके कश्यप के साथ पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes