Kaimganj news कटखने कुत्ते के काटने से मार्ग दुर्घटना में शांति भंग तीन को सांप ने डसा,युवती से छेड़ छाड़

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news कायमगंज। फर्रुखाबाद 28 जून

कंपिल क्षेत्र के गांव खेमपुर निवासी राजीव कुमार का 10 वर्षीय पुत्र पुष्पेन्द्र कुत्तों के हमले से घायल हो गया। परिजन अस्पताल लाए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

मार्ग दुर्घटना में चार घायल
कायमगंज। फर्रुखाबाद
अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में नगर से सटे गांव कुबेरपुर निवासी साकिब, जनपद एटा के अलीगंज के गांव खील निवासी संजय, कंपिल क्षेत्र के गांव रसीदाबाद तिवारियान निवासी अजय व मनोज घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शांतिभंग में एक गिरफ्तार
कंपिल। फर्रुखाबाद
नगर के कहारन टोला निवासी मोहम्मद अली का आमोद से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आमोद को पकड़ कर शांतिभंग में चालान कर दिया।

तीन को सर्प ने डसा, गंभीर
कायमगंज। फर्रुखाबाद
अलग अलग स्थानों पर तीन लोगो को सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लाए।
थाना कंपिल क्षेत्र के गांव इकलहरा निवासी जमीला, हरियलपुर निवासी रोशनी, जनपद एटा के अलीगंज के गांव किशनपुर निवासी प्रियंका को जहरीले सर्प ने काट लिया। तीनों के परिजन अस्पताल लाए।

युवती से छेड़छाड़, पुलिस को दी तहरीर
कंपिल। फर्रुखाबाद
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती घर के पास खेत में कूड़ा डालने गई थी तभी सामुदायिक शौचालय के समीप एक युवक ने उसका हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ कर दबोच लिया। युवती के शोर मचाने पर परिजन मौके पर आ गए और युवक को पकड़ कर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता पिता के साथ थाने पहुंची। जहां तहरीर दी। एसओ अशोक कुमार ने बताया तहरीर मिली है आरोपित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes