KAIMGANJ NEWS आधी रात को रणक्षेत्र बना शमसाबाद: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर SDM और विधायक पति में ‘महासंग्राम’

Picsart 26 03 24 06 46 33 213

KAIMGANJ NEWS –500 बीघा गेहूं की फसल पर मचा ‘कोहराम’: भारी पुलिस फोर्स तैनात, विधायक पति पर भीड़ लेकर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप

कायमगंज/शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। शमसाबाद के नगला बसोला में सोमवार की काली रात उस समय हंगामे के शोर से गूंज उठी, जब सैकड़ों बीघा सरकारी जमीन पर खड़ी फसल की कटाई को लेकर प्रशासन और सत्ता की हनक आमने-सामने आ गई। कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि के पति डॉ. अजीत गंगवार और एसडीएम अतुल कुमार सिंह के बीच हुई तीखी झड़प ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि देखते ही देखते मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स को मोर्चे पर उतारना पड़ा।

कंबाइन लेकर पहुंचे विधायक पति, एसडीएम ने रोका हाथ

​मामला करीब 500 बीघा ग्राम समाज की भूमि का है, जिस पर अवैध बुवाई की शिकायत थी। सोमवार देर रात विधायक पति डॉ. अजीत गंगवार दो कंबाइन मशीनों और करीब सौ समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए और कटाई शुरू करवा दी। जैसे ही इसकी भनक एसडीएम अतुल सिंह को लगी, वे सीओ राजेश कुमार द्विवेदी और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर जा धमके। प्रशासन ने जब मशीनों के पहिए थामे, तो विधायक पति और एसडीएम के बीच जमकर जुबानी तीर चले और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

प्रशासन का दावा: ‘पट्टे निरस्त, फसल अब सरकारी’

​एसडीएम अतुल सिंह ने कड़े लहजे में साफ कर दिया कि इस भूमि के पट्टे वर्ष 2023 में ही निरस्त किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा, “यह पूरी तरह सरकारी जमीन है और इस पर खड़ी फसल भी सरकार की है। लेखपाल के मना करने के बावजूद ग्राम प्रधान पति ने अवैध बुवाई की थी। विधायक पति ने भीड़ के साथ आकर ‘लॉ एंड ऑर्डर’ को चुनौती दी है, जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” मंगलवार को प्रशासन ने अपनी निगरानी में कंबाइन चलवाकर पूरी फसल जब्त कर ली।

विधायक पति का पलटवार: ‘शाम को निरस्त किए पट्टे’

​वहीं, दूसरी ओर डॉ. अजीत गंगवार ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि किसानों के पास पट्टे थे और उन्होंने ही फसल बोई थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “सोमवार सुबह तक पट्टे किसानों के नाम थे, प्रशासन ने शाम 5:30 बजे आनन-फानन में उन्हें निरस्त कर ग्राम समाज के नाम कर दिया। अगर पट्टे 2023 में निरस्त हुए थे, तो किसानों को बुवाई के वक्त क्यों नहीं रोका गया?”

छावनी में तब्दील हुआ गांव

​सरकारी काम में बाधा डालने और अवैध कटाई के प्रयास को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख अख्तियार किए हुए है। गांव में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है। चर्चा है कि इस हाई-प्रोफाइल विवाद की आंच अब लखनऊ तक पहुंचेगी।

“विधायक पति ने भारी भीड़ के साथ सरकारी काम को प्रभावित किया। नियम विरुद्ध कटाई की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाधा डालने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।” > — अतुल कुमार सिंह, एसडीएम कायमगंज

 

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान 

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा बना जाम का जाल : -ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जनता बेहाल—प्रशासन बेखबर

Farrukhabad news फर्रुखाबाद/फतेहगढ़ | फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ युग्म नगर के बीच स्थित बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा इन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को रणक्षेत्र बना शमसाबाद: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर SDM और विधायक पति में ‘महासंग्राम’

KAIMGANJ NEWS –500 बीघा गेहूं की फसल पर मचा ‘कोहराम’: भारी पुलिस फोर्स तैनात, विधायक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मठ की मर्यादा तार-तार: महिलाओं पर कस रहे थे फब्तियां, टोकने पर पुलिस से ही भिड़ गए ‘गौरक्षा प्रमुख’ और ‘बजरंग दल’ के नेता

 KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बवाल: शिवरई मठ पर मनचलों ने काटा हंगामा, खाकी से बदसलूकी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शिक्षा की अलख जगाने हेतु “स्कूल चलो अभियान” रैली, आयोजित कर किया ग्रामीणों को जागरूक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद जनपद के विकास खंड कायमगंज क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता[...]

DELHI NEWS

Delhi news ईरान–अमेरिका–इजराइल तनाव: बड़े हमले की धमकी के बीच टला टकराव, 2 हफ्ते का युद्ध विराम लागू

Delhi news साभार :- नई दिल्ली :- द एंड टाइम्स न्यूज (अंतरराष्ट्रीय समाचार | ताज़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बाइक बनी हादसे की वजह, दो युवक गंभीर घायल — PRD जवान ने दिखाई इंसानियत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत का फंदा: पांच मासूमों की चीखें भी नहीं पसीज सका मां का दिल, बहन से संघर्ष कर चुन ली मौत

KAIMGANJ NEWS –बीमारी का बहाना या कोई गहरा राज? सगी बहन के हाथ पर काटा,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS थाना परिसर में जहरकांड से मचा हड़कंप! मारपीट के बाद न्याय न मिलने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल, फर्रुखाबाद। जनपद के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कमरुद्दीननगर में दबंगई, मारपीट[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes