Kaimganj news विकास कार्यों में हुए घोटाले की रिकवरी के एसडीएम ने तहसीलदार को दिए जांच के निर्देश

Picsart 23 07 01 18 40 51 983

Kaimganj news – आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की शिकायतें सर्वाधिक, शीघ्र निस्तारण के निर्देश

कायमगंज / फर्रुखाबाद 1 जुलाई 2023
समाधान दिवस में बिल्सडी गांव में विकास कार्यो में हुई आर्थिक अनियमितताओं की शिकायत पर एसडीएम ने साफ कहा अब तक रिकवरी क्यो नहीं हुई। उन्होंने तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए है। इस दौरान राजस्व की सर्वाधिक शिकायते आई। जहां गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम यदुवंश कुमार की अध्यक्षता में हुआ। फरियादियों में कंपिल क्षेत्र के गांव बिल्सड़ी निवासी ओमशिव चतुर्वेदी ने शिकायत की कि पूर्व प्रधान द्वारा विकास कार्यो में काफी आर्थिक अनियमितताएं की हैं। जिससे कि विकास के लिए आया धन घोटाले की भेंट चढ़ गया। फरियादी का कहना है इसमें बसूली का आदेश होने के बाद भी अग्रिम प्रक्रिया नहीं की गई। इस पर एसडीएम ने तहसीलदार को बसूली के संबंध में जानकारी कर जांच के निर्देश दिए है। कंपिल के मांझगांव पूर्व निवासी मीना पत्नी राजेन्द्र, अर्चना पत्नी रमाकांत गुप्ता ने कहा कि उनके पडोस के ग्रामीण ने उसके खेत की मेड़ अपने खेत में मिला ली। अब वह विवाद करने पर आमादा है। पहले शिकायत की थी। लेखपाल ने नापजोख की लेकिन सीमा का निर्धारण नहीं किया। इस पर एसडीएम ने तहसीलदार को निर्देशित किया और कहा सीमा का निर्धारण किया जाए। मेरापुर के गांव रसीदपुर तोया निवासी शंभूदयाल ने कहा उसके घर के सामने सौ वर्ष पुरानी सार्वजनिक गली पर कुछ लोगो ने अतिक्रमण कर बंद कर रखा है। इससे आवागमन में दिक्कत होती है। एसडीएम ने बीडीओ नवाबगंमज व एसओ मेरापुर को निर्देश देकर निस्तारण के निर्देश दिए है। नगर क्षेत्र के मोहल्ला पाठक निवासी अनीता अग्निहोत्री ने हमीरपुर खास में उनकी पैतृक जमीन पर रिश्तेदारों द्वारा जबरिया कब्जा करने की शिकायत की, जिसमें तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए गए है। हथौड़ा निवासी रघुनंदन ने आवासीय पट्टा दिलाए जाने की गुहार लगाई। वेवा शबाना ने कहा अब तक उन्हें राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का लाभ नहीं मिला है। जबकि वह पात्र सूची में है। समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 40, पुलिस विभाग 21, खंड विकास 7, शिक्षा विभाग 2, बिजली विभाग के 4 मामले आए। इस तरह 79 शिकायती पत्र आए जिसमें 9 का मौके पर निस्तारण हुआ। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए अगले समाधान दिवस से पहले शिकायती पत्रों का गुणवत्ता पूर्ण समाधान हो। पीड़ित का पक्ष जरूर सुने और उसका मोबाइल नं०भी ले। इस दौरान तहसीलदार संतोष कुमार कुशवाह, नायब तहसीलदार सनी कनौजिया, प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल आदि विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes