बिना बिल कोई भी माल लाने ले जाने पर सख्त कार्रवाई के एसडीएम ने दिए संकेत

Picsart 22 07 13 17 42 55 292

कायमगंज -फर्रुखाबाद 13 जुलाई 2022
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने सभी व्यापारियों को आग्रह के साथ जानकारी देते हुए कहा है कि आज उप जिलाधिकारी कायमगंज संजय कुमार सिंह के साथ तहसील सभागार में व्यापारियों की एक बैठक आयोजित हुई है।। बैठक में स्पष्ट कहा गया है कि कोई भी व्यापारी मंडी समिति से गेट पास लिए बगैर अपना माल बाहर ना भेजें। बैठक में कहा गया कि बिना गेट पास के ही व्यापारियों द्वारा अनियमितत रूप से माल बाहर भेजने की समय-समय पर शिकायतें प्राप्त होती रही हैं। अब कोई भी व्यापारी इस तरह का नियम विरुद्ध कार्य न करें । उप जिलाधिकारी ने बैठक में स्पष्ट कहा कि वे स्वयं अब ऐसे माल को पकड़ कर उचित एवं आवश्यक कार्यवाही करेंगे। व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों से आग्रह करते हुए कहा है कि प्रत्येक व्यापारी नियमानुसार ही कार्य करें। बिना कागजातों के माल का आवागमन न करें। यहां तक की जो व्यापारी बसों द्वारा दिल्ली से माल मंगवा रहे हैं। वह भी नियमानुसार ही कागज के साथ माल लाएं। क्योंकि प्रशासन ने बसों के चेकिंग अभियान चलाने की बात कही है। इस मौके पर व्यापार मंडल के सुबोध कुमार गुप्ता उर्फ मंसाराम के अलावा तमाम व्यापारी गण मौजूद रहे।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes