KAIMGANJ NEWS टूटे शीशे खुली खिड़की वाले वाहनों से ढोए जा रहे स्कूली बच्चे

Picsart 25 11 12 21 57 09 500

KAIMGANJ NEWS – जर्जर वाहन दे रहे भविष्य में किसी भी अनहोनी घटना घटित होने का संकेत
कायमगंज /फर्रुखाबाद
अपने बच्चों को सुरक्षित रूप से स्कूल भेजने की उम्मीद में अभिभावक स्कूल वाहन से अपने बच्चों भेजना ज्यादा सुकून भरा महसूस करते हैं ।

इसी लिए वे स्कूली फीस व अन्य खर्चों के अलावा हर महीने एक मुश्त मोटी किस्त वाहन शुल्क के नाम पर भी अदा करने को मजबूर होते हैं । किन्तु जब सुरक्षा के नाम पर स्कूल वाहन जर्जर हालत में हो उसके शीशे टूटे हों खिडकियां बुरी तरह क्षति ग्रस्त हालत में हों साथ ही वाहन परिवहन नियम के अनुसार रोड़ पर चलाने लायक भी ना हो तो ऐशी स्थिति में बच्चों को होने वाले किसी भी संभावित खतरे या भीषण दुर्घटना घटित होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है । खैर जो भी हो आज एक निजी विद्यालय का स्कूल वाहन / वस सड़क पर छात्र / छात्राओं को लेकर जा रही थी । = जिसका वीडियो शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है = ।

वस पर स्कूल का नाम एपी पब्लिक स्कूल कायमगंज अंकित था, वहीं वस की अगली प्लेट पर वस का नम्बर यू पी76 के4378 प्रिंट था । इस वस का पीछे बाला शीशा आधे भाग से ज्यादा टूटा था । जिसमें से वस के अन्दर पिछली सीट पर बैठे बच्चे अपना चेहरा तथा गर्दन काफी बाहर की ओर निकाल कर बार – बार उचक कर इधर उधर देखने की चेष्टा कर रहे थे । ठीक इसी तरह अन्य हिस्सों से टूटे शीशे व खुली खिड़कियों से बच्चे बाहर झांक रहे थे । ऐशी हालत वाले स्कूल वाहन से बच्चों को लाना ले जाना स्कूल प्रबंधतंत्र की घोर लापरवाही को दर्शा रहा है । किसी भी समय कहीं भी कोई हादसा हो सकता है । इस आशंका से इंनकार नहीं किया जा सकता है । प्रश्न यह है कि स्कूल प्रवंधतंत्र तो लापरवाही वरत ही रहा है क्या रोज सड़क पर दौड़ते ऐसे वाहन पुलिस व प्रशासन की नजर से भी छिपे रहते हैं? । या तब नजर आयेंगे जब कोई बडी घटना घट जायेगी? ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes