KAIMGANJ NEWS समाधान दिवस या सिर्फ कागजी कोरम? 159 फरियादियों में से महज 6 को मिला न्याय, बाकी को फिर थमाई गई तारीख

file 00000000643482118b2d9f4a2d14496d

KAIMGANJ NEWS –बेटी बेचने का सनसनीखेज आरोप, फर्जी आख्या का खेल और दबंगई के आगे सिस्टम बेबस; एडीएम ने चेताया— ‘कागजों में निस्तारण बंद करें अफसर’

​कायमगंज (फर्रुखाबाद)।

न्याय की आस में मीलों का सफर तय कर तहसील पहुंचे ग्रामीणों को शनिवार को एक बार फिर मायूसी हाथ लगी। संपूर्ण समाधान दिवस में दावों और हकीकत के बीच की खाई उस वक्त साफ नजर आई, जब फरियादियों का तांता तो 159 शिकायतों तक पहुंच गया, लेकिन मौके पर इंसाफ सिर्फ 6 खुशनसीबों को ही नसीब हुआ। बाकी बचे 153 मामलों को संबंधित विभागों के हवाले कर रस्म अदायगी पूरी कर ली गई। सभागार में बैठे अधिकारियों के सुस्त रवैये को भांपते हुए अपर जिलाधिकारी (एडीएम) अरुण कुमार सिंह ने सख्त लहजे में हिदायत दी कि निस्तारण की लीपापोती केवल कागजों पर न की जाए, बल्कि अधिकारी धरातल पर उतरकर पीड़ितों को संतुष्ट करें।

Picsart 26 09 05 15 45 45 958

​समाधान दिवस में उस वक्त सन्नाटा पसर गया जब घसिया चिलौली निवासी मीरा देवी पत्नी ओंकार ने एक खौफनाक दास्तान बयां की। पीड़िता ने रुंधे गले से आरोप लगाया कि उसकी बेटी की महज सात साल की मासूम बच्ची को उसके ही पिता ने बेच दिया और मामले को दबाने के लिए फर्जी गोदनामा तैयार करा लिया। बुजुर्ग महिला का सीधा आरोप था कि स्थानीय पुलिस इस संगीन जुर्म पर भी आंखें मूंदे बैठी है और कोई ठोस कार्रवाई करने से बच रही है।

​प्रशासनिक लापरवाही का एक और चौंकाने वाला मामला गांव भुढ़िया से सामने आया। शाहनवाज खां ने अधिकारियों के सामने पोल खोलते हुए बताया कि उनका विवाद अभी न्यायालय में विचाराधीन है, लेकिन मातहतों ने अपनी गर्दन बचाने के लिए उच्चाधिकारियों को मुकदमा निरस्त होने की फर्जी रिपोर्ट बनाकर भेज दी।

​सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाने का मामला गांव मझोला से भी गरमाया। फरियादी रामनरेश पुत्र रोशन लाल ने बताया कि धारा 24 के तहत राजस्व विभाग बाकायदा पक्की पैमाइश और मेड़बंदी कर चुका है। इसके बावजूद दबंग विपक्षी उन्हें अपनी ही जमीन जोतने नहीं दे रहे हैं। पीड़ित ने गांव में खूनी संघर्ष और शांतिभंग की आशंका जताते हुए पुलिस-प्रशासन से दखल की गुहार लगाई। उधर, शिवरई बरियार के शैलेंद्र सिंह शाक्य ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की बेशकीमती जमीन पर भू-माफियाओं के अवैध कब्जे का कच्चा-चिट्ठा खोलते हुए बुलडोजर कार्रवाई की मांग उठाई।

​फरियादियों के गुस्से और एक के बाद एक सामने आ रही प्रशासनिक खामियों को देखते हुए एडीएम अरुण कुमार सिंह ने कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने दो-टूक कहा कि शिकायतों को फाइलों में दबाने की आदत छोड़ें। अधिकारी मौके पर जाएं, निष्पक्ष जांच करें और गुणवत्तापूर्ण समाधान दें ताकि फरियादियों को बार-बार चक्कर न काटने पड़ें।

​बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अभिषेक वर्मा, तहसीलदार अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय वर्मा, नवाबगंज बीडीओ राधेश्याम तथा कायमगंज बीडीओ राजेंद्र प्रसाद सहित सभी विभागों के अफसर अपनी कुर्सियों पर मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS समाधान दिवस में जमीन के झगड़ों की गूंज! चार फरियादियों ने लगाई गुहार, मौके पर सिर्फ एक शिकायत का निपटारा

KAIMGANJ NEWS –पति की मौत के बाद खेत पर कब्जे की कोशिश का आरोप, निहास[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में मच्छर भगाने का लोशन पीने से युवक की हालत बिगड़ी, सीएचसी में कराया गया भर्ती

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में मच्छर भगाने का लोशन पीने से युवक की हालत बिगड़ी, सीएचसी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news किसानों के हक की हुंकार! फर्रुखाबाद में गरजी भाकियू टिकैत, कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया जोरदार प्रदर्शन

Farrukhabad news –गन्ने के दाम बढ़ाने से लेकर एसआईआर रद्द करने तक उठीं आवाजें, राष्ट्रपति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी चुनाव में मतदान की हलचल तेज, शिक्षकों ने उठाई हक और अधिकार की आवाज, सुरक्षा के कड़े पहरे में पड़ रहे वोट

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान जारी, सुबह दस[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में एमएलसी चुनाव की वोटिंग शुरू, 11 केंद्रों के 30 बूथों पर कड़ा पहरा

Farrukhabad news–11 केंद्रों के 30 बूथों पर वोटिंग जारी, डीएम-एसपी ने संभाली निगरानी; शाम चार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भरत मिलाप की शाम कविताओं के नाम, हास्य-व्यंग्य और वीर रस ने बांधा समां

KAIMGANJ NEWS –सीपी गेस्ट हाउस में देर रात तक गूंजती रहीं तालियां, कवियों की रचनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा शमशाबाद, प्रभु श्रीराम ने किया रावण का अंत

Farrukhabad news–लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध, संजीवनी प्रसंग और राम-रावण संग्राम के मंचन ने बांधा समां, आतिशबाजी से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भाईचारे की मिसाल बना कायमगंज का भरत मिलाप, श्रीराम-भरत के मिलन ने भावुक किए श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS पुरानी गल्ला मंडी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14 वर्ष के वनवास के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes