Farrukhabad news सीएमओ के औचक छापे से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप: ड्यूटी से नदारद मिले डॉक्टर और कर्मचारी, कटेगा वेतन, थमाया नोटिस

Picsart 26 09 05 19 43 46 782

Farrukhabad news पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर अचानक पहुंचे सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय, खुली व्यवस्था की पोल

  • ​कहीं डॉक्टर गायब तो कहीं ‘मनमर्जी की छुट्टी’ पर मिले कर्मचारी, लापरवाही पर फूटा गुस्सा
  • ​‘मरीजों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’, लापरवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

​ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

​स्वास्थ्य विभाग की सुस्त रफ्तार और ‘साहब’ लोगों की मनमानी पर लगाम कसने के लिए शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आनंद उपाध्याय अचानक एक्शन मोड में नजर आए। सीएमओ ने एक के बाद एक पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण किया, जिससे लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। जांच में कहीं डॉक्टर की कुर्सी खाली मिली, तो कहीं कर्मचारी बिना किसी इजाजत के घर बैठे आराम फरमाते पकड़े गए। सीएमओ ने इस घोर लापरवाही पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए गैरहाजिर कर्मचारियों का वेतन काटने और स्पष्टीकरण तलब करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Picsart 26 09 05 15 45 45 958

​सीएमओ के इस ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ में विभिन्न केंद्रों की हकीकत कुछ यूं सामने आई:

  • ​सीएचसी नवाबगंज में भारी लापरवाही, 7 पर गिरी गाज: निरीक्षण के दौरान नियमित कर्मचारियों में डेंटल हाइजीनिस्ट अमित कुमार, लैब असिस्टेंट धीरेंद्र प्रताप सिंह और वार्ड बॉय राहुल कुमार नदारद मिले। वहीं, संविदा कर्मियों में आरबीएसके ऑप्टोमेट्रिस्ट रतन देव, एनसीडी स्टाफ नर्स आरती, लैब टेक्नीशियन अमृता सिंह और एनसीडी काउंसलर मंजू कुमारी भी ड्यूटी से गायब पाई गईं। सीएमओ ने इन सभी का वेतन रोकते हुए कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए।
  • ​पीएचसी अचरा खलवारा: मनमर्जी का ‘प्रतिकर अवकाश’: केंद्र पर केवल फार्मासिस्ट प्रेम चंद्र मुस्तैद मिले। स्टाफ नर्स अंकुर कुमार, लैब टेक्नीशियन आज्ञाराम और एएनएम सुहानी बिना किसी सक्षम अधिकारी की मंजूरी के ही ‘प्रतिकर अवकाश’ मनाते पकड़े गए। सीएमओ ने साफ कहा कि बिना अनुमति छुट्टी पर जाना नियमों की खुली धज्जियां उड़ाना है, जिस पर तुरंत जवाब-तलब किया जाए।
  • ​पीएचसी संकिसा: डॉक्टर समेत पूरी टीम ही मिली लापता: संकिसा केंद्र की स्थिति सबसे चौंकाने वाली रही, जहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार और डॉ. प्रभात त्रिपाठी समेत एएनएम ममता यादव और फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से नदारद मिले। सीएमओ ने डॉक्टरों की इस गैर-जिम्मेदारी पर तीखी नाराजगी जताई।
  • ​पीएचसी पखना: साहब गायब, स्टाफ छुट्टी पर: यहां डीएवी/आईएमओ प्रियंक पांडेय ड्यूटी से अनुपस्थित मिले, जबकि कर्मचारी कैलाश बाबू और अंजली शाक्य बिना किसी आधिकारिक स्वीकृति के प्रतिकर अवकाश पर पाए गए।
  • ​पीएचसी अचरिया बाकरपुर ने बचाई लाज: पांच में से केवल अचरिया बाकरपुर केंद्र ऐसा रहा, जहां पूरा स्टाफ मुस्तैद मिला। सीएमओ ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज जारी रखने की हिदायत दी।

​निरीक्षण के बाद सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों की गैरहाजिरी सीधे तौर पर गरीब मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है। मनमर्जी से छुट्टी लेने या बिना बताए गायब रहने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी प्रभारियों को उपस्थिति की सख्त निगरानी के निर्देश देते हुए साफ कर दिया कि यह कार्रवाई सिर्फ एक शुरुआत है, लापरवाहों के खिलाफ छापेमारी की यह मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग

KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!

KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के चेहरों पर खिली दीपावली की खुशियां, साहसी बालिका संस्था ने बांटी खुशियों की सौगात

Farrukhabad news खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में सिरोली वृद्धाश्रम पहुंची संस्था की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जर्जर बिजली पोल बना खतरे की घंटी! ट्रांसफार्मर के पास झुका खंभा, बिजली विभाग की फुर्ती से टला बड़ा हादसा

KAIMGANJ NEWS –जेई जावेद अहमद खान ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा,[...]

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes