कायमगंज/ फर्रुखाबाद 2 अगस्त 2022
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में आउटसोर्सिंग कर्मचारी वार्ड बॉय, एल टी, ओटी, वार्ड आया, स्टाफ नर्स, स्वीपरआदि पदों पर कार्यरत हैं। इन सभी पदों पर काम करने वाले इन कर्मचारियों को माह अप्रैल 2022 से वर्तमान माह अगस्त 2022 पांचवा महीना शुरू हो चुका है। लेकिन विभागीय अधिकारियों की घोर उदासीनता एवं लापरवाही के कारण कार्यदाई संस्था विवान यार्ड इंडिया कंपनी के माध्यम से, जिसके द्वारा इन कर्मचारियों को काम पर रखा गया है, ने इनके वेतन का भुगतान नहीं किया। इतना लंबा समय बीत जाने के कारण अल्प वेतन पर अपना भरण-पोषण करने वाले इन बेचारे कर्मचारियों के सामने दो वक्त की रोटी के लिए व्यवस्था करना तक मुश्किल हो रहा है। इसी के साथ इनके जीवन की रोजमर्रा की जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही हैं। ऐसी स्थिति में बेहद आर्थिक तंगी का शिकार हुए यह कर्मचारी परेशान हो रहे हैं ।कर्मचारियों का कहना है कि शुरू में20 या 25 दिन तक उनकी अटेंडेंस ऑनलाइन कराई गई और इसके बाद अटेंडेंस मैनुअल कराई जा रही है। बताया गया कि जहां कर्मचारियों की अटेंडेंस ऑनलाइन कराई जा रही है।

वहां कर्मचारियों को वेतन भुगतान किया जा रहा है। किंतु मैनुअल अटेंडेंस वाले कर्मचारियों का भुगतान नहीं हो पा रहा है । कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने अपनी इस समस्या के समाधान हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी से भी गुहार लगाई। लेकिन कोई हल नहीं हुआ। अटेंडेंस आज भी मैनुअल कराई जा रही है। आर्थिक तंगी का शिकार हो चुके यहां कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारी कुलदीप ,गौरव, शिवेंद्र, आदेश ,रत्नेश ,अर्जुन सिंह, जितेंद्र ,हरिओम ,शिवकुमार ,विनय, गौरव भदौरिया ,आसना उमाभारती ,सोनम,रेनू ,स्वाति ,आशीष, रन सिंह आदि कर्मचारियों ने आज विरोध व्यक्त करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक के सामने प्रदर्शन करते हुए अपनी समस्या से अवगत कराया। कर्मचारियों ने कहा कि पांच माह से बिना वेतन के काम कर रहे हैं। ऐसे में अब तो उनके खाने-पीने तक के लिए व्यवस्था जुटा पाना संभव नहीं रहा है । उन्होंने तत्काल वर्तमान माह अगस्त सहित 5 महीने का अवशेष वेतन भुगतान शीघ्र किए जाने की गुहार लगाई । स्वास्थ्य अधीक्षक ने कहा कि उनकी समस्या से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराते हुए वेतन भुगतान एवं ऑनलाइन अटेंडेंस की व्यवस्था कराने का प्रयास करेंगे।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun