KAIMGANJ NEWS हिन्दू नेता सहित आठ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Picsart 23 06 30 18 58 14 053

KAIMGANJ NEWS – हिंदू नेता पर घर में घुसकर मारपीट करने नकदी निकाल लेने के साथ ही युवतियों से छेड़छाड़ का आरोप लगा किसान नेता ने कराया मुकदमा दर्ज
कायमगंज / फर्रुखाबाद
किसान नेता द्वारा अपने पड़ोसी हिन्दूवादी संगठन के नेता के विरुद्ध
घर में घुसकर मारपीट, दुकान में से नकदी निकाल कर तोड़फोड़ तथा धमकी देते हुए घर की बेटियों से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया ।

Picsart 25 02 16 23 20 35 631

पुलिस ने अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश मंत्री समेत आठ नामजद व कई अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी किसान नेता ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा कि उनके पड़ोसी प्रदीप सक्सेना का कुत्ता उनकी छत की टीनशेड पर आए दिन गंदगी करता है। पड़ोसी को कई बार मना किया गया। 13 फरवरी को कुत्ते ने फिर गंदगी की तो उनका पुत्र वीडियो बनाने लगा। इसी बात को लेकर पड़ोसी प्रदीप सक्सेना ने तोड़फोड़ कर दुकान का सामान फेंक दिया और प्रदीप के अलावा भाई जितेंद्र, उसके पुत्र जय, पत्नी सुमन, तीन पुत्रियों व उसके परिवार के अनुज व अन्य के साथ घर में घुस आए। लाठी डंडे से पुत्र अनुज को मारापीटा। इसी दौरान जय ने किसान नेता के पुत्र के ईट मारकर घायल कर दिया। उसका दांत टूट गया। शोर शराबा सुनकर दुकान पर मौजूद ग्राहक व अन्य लोगों ने उन्हें बचाया। आरोपी जानमाल की धमकी देकर दुकान में रखे 1050 रुपए निकल ले गए। आरोप है कि किसान नेता की बेटियों के साथ छेड़छाड़ की गई। किसान नेता का कहना है आरोपी आए दिन झगड़ा फसाद करते है। पुलिस ने किसान नेता की तहरीर पर आरोपी अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश मंत्री प्रदीप सक्सेना के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया।
इनसेट : –
हिन्दू नेता ने कहा कि नहीं की पहले मैंने मारपीट
कायमगंज।
अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश मंत्री प्रदीप सक्सेना का कहना है कि उसकी पालतू कुतिया धोखे से पड़ोसी की छत पर चली गई। पड़ोसी ने करंट लगा दिया। जब उसके बच्चे गए तो उनके साथ भी अभद्रता की। जब शिकायत की तो आग बबूला हो गया और मारपीट की। उन्होंने कहा उन्होंने पुलिस को उसी समय पहले ही तहरीर दे दी थी ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes