KAIMGANJ NEWS रिश्तों को किया अमर: देवरानी ने जेठ को लीवर दान कर बचाई जान, इंसानियत के आगे सब नतमस्तक

IMG 20260216 WA0338

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद । गांव निजामुद्दीनपुर से रिश्तों, त्याग और मानवता को नई ऊंचाई देने वाली हृदयस्पर्शी घटना सामने आई है। यहां एक देवरानी ने अपने जेठ को लीवर दान कर न सिर्फ उनकी जान बचाई, बल्कि यह साबित कर दिया कि इंसानियत आज भी जिंदा है। इस साहसिक और भावनात्मक फैसले की पूरे क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है।
गांव निवासी अकबर पिछले करीब आठ महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। चिकित्सकीय जांच में उनका लीवर पूरी तरह खराब पाए जाने पर डॉक्टरों ने लीवर ट्रांसप्लांट को ही जीवन रक्षक उपाय बताया। इलाज के इस कठिन दौर में स्थिति तब और गंभीर हो गई, जब परिजनों के अनुसार अकबर की पत्नी शिफा खान उन्हें छोड़कर अपने मायके चली गईं और अपने आठ वर्षीय बेटे असरफ को भी साथ ले गईं। इससे परिवार पर मानसिक और भावनात्मक दबाव और बढ़ गया।
ऐसे संकट के समय में अकबर के छोटे भाई अमजद की पत्नी निदा परवीन (लगभग 29 वर्ष) परिवार के लिए संजीवनी बनकर सामने आईं। उन्होंने अपने जेठ को सगे भाई के समान मानते हुए बिना किसी हिचक के लीवर दान करने का निर्णय लिया। निदा का कहना है कि उन्होंने यह कदम किसी मजबूरी में नहीं, बल्कि अपने फर्ज और इंसानियत के नाते उठाया।
गुरुवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में सफल ऑपरेशन के दौरान निदा परवीन ने अपना लीवर दान किया, जिससे अकबर को नया जीवन मिल सका। परिजनों के मुताबिक, ऑपरेशन के बाद दोनों की हालत स्थिर है और वे चिकित्सकों की कड़ी निगरानी में तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।
निजामुद्दीनपुर की यह घटना अब पूरे इलाके में इंसानियत, त्याग और पारिवारिक रिश्तों की अनूठी मिसाल बन चुकी है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं और दिल जीत लिया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news 1076 हाय-हाय कम वेतन से त्रस्त कर्मचारियों का लखनऊ में मार्च, पुलिस से टकराव के बाद CM से मिलने की मांग

Uttar Pradesh news 1076 हाय-हाय!”: कम वेतन से त्रस्त कर्मचारियों का लखनऊ में मार्च, पुलिस[...]

UTTAR PRADESH LUCKNOW NEWS

Uttar Pradesh news 123 पुलिस निरीक्षकों को मिला सीओ पद पर प्रमोशन, चार अधिकारी बने रिटायरमेंट के दिन ही डिप्टी एसपी

Uttar Pradesh news लखनऊ / उ॰ प्र॰ उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news बेकाबू हालात: आरोपी की गिरफ्तारी को पहुँची पुलिस पर हमला, बिना वारंट कार्रवाई पर उठा विवाद

Uttar Pradesh news सुल्तानपुर / उत्तर प्रदेश जनपद सुल्तानपुर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भक्ति के सैलाब में डूबी कायमगंज नगरी: श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी का ‘विशाल भंडारा’ आज

KAIMGANJ NEWS – अष्टसिद्धि के दाता का हुआ भव्य श्रृंगार, ‘जय श्री राम’ के जयकारों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी को खुली चुनौती: कायमगंज में चोरों का तांडव, अब परचून की दुकान को बनाया निशाना!

KAIMGANJ NEWS –बन्द कोल्ड स्टोरेज के पीछे से काटी नकब; लाखों के माल पर साफ[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत बनकर दौड़ा डंपर: दो मासूम भाइयों को रौंदा, पुलिया पर लटका डंपर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में कोहराम: साइकिल ठीक कराकर लौट रहे थे मासूम, डंपर चालक दबोचा[...]

DELHI NEWS

Delhi news प्रीमियम ईंधन हुआ महंगा: XP100 पेट्रोल ₹160 लीटर, एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल में भी बढ़ोतरी

Delhi news नई दिल्ली :- (द एंड टाइम्स न्यूज ) देश की प्रमुख तेल विपणन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पटवनगली स्थित जलकल टंकी की होगी मरम्मत: दिनांक 1 से 10 अप्रैल तक जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद कायमगंज नगर पालिका परिषद द्वारा नगरवासियों को सूचित किया गया है[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes