रे० वार एसोसिएशन ने ज्ञापन सौंप प्रदेश के अधिवक्ताओं के प्रकरण में पुलिस की निष्क्रियता बताते हुए की अपेक्षित कार्यवाही की मांग

कायमगंज- फर्रुखाबाद 8 मार्च 2022
रेवेन्यू बार एसोसिएशन कायमगंज के अधिवक्ता, पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित उप जिलाधिकारी कायमगंज को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य सचिव व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला की पत्नी की हत्या धोखाधड़ी करके फर्जी अस्पताल संचालकों द्वारा कर दी गई। जिसका सवा महीने तक थाना मडियावां मैं केस दर्ज नहीं किया गया ।पुलिस कमिश्नर के हस्तक्षेप के बाद ही धारा 304 में रिपोर्ट लिखी गई । किंतु पुलिस पूरी तरह आरोपियों का बचाव रही है। अब तक न तो इस अस्पताल के डॉक्टरों की डिग्री की जांच की गई और ना यह देखा गया कि अस्पताल वैधानिक मापदंडों के अनुरूप है अथवा नहीं। Picsart 22 03 08 16 58 07 586

वही दूसरा प्रकरण उठाते हुए कहा गया है कि लखनऊ के अधिवक्ता रजनीश कुमार वर्मा के बेटे की हत्या के मामले में धारा 302 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज करने के बाद इस मामले को रफा-दफा करने के लिए पुलिस आरोपियों से सांठगांठ कर चुकी है। इसीलिए इस प्रकरण में अब तक केवल एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बाकी सभी आरोपियों को क्लीन चिट दे दी गई। इस प्रकरण में यह समझना चाहिए कि केवल एक महिला हत्या जैसे मामले को अकेले अंजाम नहीं दे सकती। ज्ञापन में एसोसिएशन ने जनपद खीरी के अधिवक्ता राज किशोर अवस्थी के सैनिक पुत्र दीपेंद्र अवस्थी की आत्महत्या को सशस्त्र सीमा बल पश्चिम बंगाल, प्रशिक्षण केंद्र चंदू खेड़ी तथा भोपाल के अधिकारियों एवं कमांडेंट अनूप कुमार के द्वारा किए गए उत्पीड़न से परेशान होकर किया जाना बताते हुए। इस मामले में अनुशंसा के अनुरूप सीबीआई से जांच कराने की मांग की गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर

KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes