व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, व्यापारियों में भरा जोश

Picsart 23 06 11 05 04 58 901

Kaimganj news कायमगंज फर्रुखाबाद 11 जून 2023
आज कायमगंज में आयोजित हुए व्यापारी सम्मेलन में प्रदेश के व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग तथा पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद पहुंचे। जहां उन्होंने अपने संबोधन के माध्यम से व्यापारियों में जोश भरा ।और सरकार की उपलब्धियां गिनाई ।आपको बता दें कि कायमगंज जटवाड़ा रोड स्थित सीपी सभागार में आज व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि की भूमिका में व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व राज्यमंत्री रविकांत गर्ग एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद पहुंचे । पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने संबोधन में कहा कि मोदी कार्यकाल के 9 वर्ष पूरे हो चुके हैं इन 9 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं । चाहे वह कोई भी विभाग क्यों न हो,सभी में अभूतपूर्व कार्य किया है । और देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है ।इसके साथ ही व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व मुख्य अतिथि रविकांत गर्ग ने कहा कि निश्चित तौर पर व्यापारी देश की समृद्धि में अपना अहम योगदान देते हैं ।मोदी सरकार ने व्यापारियों को के हितों को ध्यान में रखते हुए तमाम योजनाएं लागू की हैं। जिसका व्यापारी सीधा लाभ उठा रहे हैं । उन्होंने मोदी तथा योगी सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की अपील की है। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता भाजपा नेत्री मिथिलेश अग्रवाल,भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ विकास शर्मा, जिला मंत्री अवनीश चतुर्वेदी, अवधपाल सिंह यादव जिलाध्यक्ष मोनिका यादव समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

व्यापारियों ने दिया समस्याओं को लेकर ज्ञापन

वही व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता द्वारा एक ज्ञापन दिया गया जिसमें कहा गया है कि कायमगंज में अग्निशमन की स्थापना भूमि उपलब्ध ना होने के कारण अभी तक नहीं हो सकी है इसके लिए भूमि उपलब्ध करा कर जल्द से जल्द अग्निशमन की स्थापना कराई जाए। इसके अलावा कायमगंज पुलिया पुल गालिब से लेकर जामा मस्जिद तक अस्पताल एवं तहसील होने के कारण भयंकर जाम की स्थिति लगी रहती है अस्पताल आने वाले मरीजों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है इन दोनों में से किसी एक को स्थानांतरण किया जाए। वहीं कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित सोलापुर रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर पिछले डेढ़ वर्ष से पुल का निर्माण चल रहा है जबकि 3 से 5 महीने का कहकर मार्क को बंद किया गया था जो अभी तक चालू नहीं हो सका है उसे जल्द से जल्द चालू कराया जाए। जलालाबाद शमशाबाद मार्ग पर स्थित पुल पिछले वर्ष क्षतिग्रस्त हो गया था जिसको सही करा दिया गया है लेकिन अभी तक पुल को चालू नहीं कराया गया है जल्द से जल्द पुल को चालू कराया जाए। कायमगंज रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस एवं लखनऊ जयपुर एक्सप्रेस का ठहराव कराया जाए। कायमगंज अलीगंज पटियाली आदि तंबाकू के नाम से प्रसिद्ध है सरकार को लाखों रुपए टैक्स दिया जाता है इस सबके बावजूद फर्रुखाबाद जीएसटी सचल दल द्वारा आए दिन तंबाकू व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है इसे रोका जाए। कायमगंज में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है जर्जर लाइने में आए दिन फाल्ट होते रहते हैं जिसके कारण नगर वासियों को 3 से 4 घंटे ही विद्युत सप्लाई मिल पा रही है नई लाइनें पढ़ाई जाएं एवं शेड्यूल के मुताबिक विद्युत सप्लाई दी जाए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes