कोटेदार की मनमानी से राशन कार्ड धारक परेशान, ग्रामीणों ने राशन न बांटने का लगाया आरोप, काटा हंगामा

Picsart 22 02 11 21 52 07 408

कायमगंज, फर्रुखाबाद 11 फरवरी 20-22
घटतौली एवं राशन न बांटने का मामला कोटे दार द्वारा किसी से छिपा नहीं है। राशन घटतौली के मामले आए दिन प्रकाश में आते रहते हैं। जिसको लेकर रोज किसी न किसी के समाचार प्रकाशित होते रहते है। मामला कायमगंज नगर क्षेत्र के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा का है।जहां के राशन कोटेदार बृजेश मिश्रा की लगभग 5 माह पूर्व मौत हो चुकी है।राशन का वितरण उनकी पत्नी मंजू मिश्रा द्वारा किया जाता है।राशन कार्ड धारक महिला संतोषी, रजनी, शीला,सन्नो, अजय, गीता, गौरी आदि जब आज राशन लेने उचित दर की दुकान पर पहुंची ।तो कोटेदार द्वारा कुछ लोगों को आधा राशन दे दिया गया। तो कुछ को कह दिया गया कि राशन खत्म हो गया है। अगले महीने मिलेगा।इस पर कार्ड धारको ने वहां हंगामा शुरू कर दिया।तथा अपने मोहल्ले के वार्ड मेंबर नरेश शर्मा को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचे वार्ड मेंबर ने जब हस्तक्षेप किया तो कोटेदार मंजू देवी उन पर भी आग बबूला हो गई। और उचित दर की दुकान बंद कर वहां से फरार हो गई।कार्ड धारकों को धमकी दी कि तुम जहां भी शिकायत करना चाहो कर दो मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगेl इसके बाद लगभग 2 दर्जन से अधिक कार्डधारक वहां से मायूस होकर चले गए।कार्ड धारको ने यह भी बताया कि पिछले माह का राशन किसी को भी वितरित नहीं किया गया।कोटेदार द्वारा किसी को चावल तो किसी को गेहूं आधी मात्रा में दिए जाया हैं।और दर्जनों लोगों से कह दिया जाता है कि अगले महीने लेना।इसके साथ ही कोटेदार द्वारा कभी चना रिफाइन और नमक का वितरण नहीं किया गया।लाभार्थियों ने उचित दर की दुकान के सामने बैठकर हंगामा किया और संबंधित अधिकारी को मौके पर बुलाने की बात कही।लेकिन पूर्ति निरीक्षक कायमगंज की ड्यूटी चुनाव में लगी हुई है। इस कारण वह नहीं पहुंच सके। वही जब इस संबंध में बात की गई तो पूर्ति निरीक्षक सुखदेव सिंह ने फोन पर वार्ता की तो उन्होंने बताया कि मामला मीडिया द्वारा उनके संज्ञान में पहुंचा है।समय मिलते ही जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। बारहाल जो भी हो पूरे नगर क्षेत्र में यही हाल सभी कोटे दरों का है जिसके चलते गरीब बेचारे आते तो है गल्ला लेने लेकिन मायूस हो कर उन्हे लौटना पड़ता है। नाम न छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया की अधिकारी की साठ गाठ से यह खेल चलता है जिसकी वजह ने जहां शिकायत होती है वहां से मोटी रकम वसूली जाती है। और खाना पूरी करके मामले को दबा दिया जाता है जिससे राशन कोटेदारो के हौसले बुलंद है।वह अपनी मनमानी पर उतारू हैं।

रिपोर्ट उपेंद्र नाथ मिश्रा

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes