पॉलिथीन उत्पादक फैक्ट्रियों पर करें छापामारी , तो दुकानों पर चेकिंग की आवश्यकता ही नहीं

Picsart 22 05 30 17 15 11 049

कायमगंज / फर्रुखाबाद 30 मई 2022 आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल उप जिलाधिकारी से 28 मई को पॉलीथिन चेकिंग अभियान के संबंध में मिला । वार्तालाप के साथ ही एक ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया कि जब केंद्र सरकार ने पॉलिथीन बनाने ट्रांसपोर्ट करने ,स्टॉक रखने एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगा रखा है, तो उत्पादन फैक्ट्रियों पर छापामारी करके उनको बंद क्यों नहीं कराया जाता। उन्होंने कहा कि फैक्ट्रियों को बंद कराया जाए ।ट्रांसपोर्ट से पॉलीथिन का आवागमन बंद किया जाए। व्यापारी नेताओं ने एसडीएम से कहा की हमको दुकानदार भाइयों ने बतलाया था की दुकान के अंदर 6 से 8 आदमी एक साथ प्रवेश करके पॉलिथीन खोजबीन कर रहे थे। लेकिन जब हमलोगों ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कायमगंज से वार्तालाप किया तब उन्होंने बताया कि किसी भी दुकान में 2 आदमी से ज्यादा प्रवेश नहीं किए ।वह भी तब जब दुकानदार ने स्वयं कहा कि आप हमारी दुकान के अंदर आकर चेकिंग कर लीजिए। अधिशासी अधिकारी ने बताया 100 ग्राम तक पॉलीथिन पर ₹1000, 500 ग्राम पॉलीथिन तक ₹2000 तथा 1 किलो पॉलीथिन तक ₹5000 का दंड का प्रावधान है ।अधिकतम दंड प्रावधान रुपए 25000 का है। एक दुकानदार जिसके यहां 70 किलो पॉलिथीन बरामद हुई थी। उस पर ₹25000 की जुर्माना रसीद काटी गई। हम लोगों ने अधिशासी अधिकारी को बतलाया कि वह तो दुकानदार काफी करीब है। और वह ₹25000 देने की क्षमता नहीं रखता है। कृपया उस पर जुर्माने की धनराशि कम करने का कष्ट करें ।दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी। हमारी बात पर अधिशासी अधिकारी ने गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उनका कहना था कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी किसी भी अधिकारी पर बगैर सबूत के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगाते हैं। अधिशासी अधिकारी से हम लोगों ने कहा कि कानून के साथ-साथ मानवीय दृष्टिकोण का भी ख्याल रखें । व्यापारी की इस देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका है। व्यापारी के मान सम्मान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। इस पर उन्होंने सहमति व्यक्त की। हम पुनः आप सभी व्यापारी भाइयों से अनुरोध करते हैं जिस किसी व्यापारी के पास पॉलीथिन बची हुई रखी है। वह अपनी पॉलिथीन नगरपालिका में जाकर जमा कर सकता है। उसको वहां उसकी रसीद मिल जाएगी और उस पर कोई भी पेनल्टी वसूल नहीं की जाएगी। तथा अपना सामान फुटपाथ पर ना रखें। इस संबंध में पालिका अध्यक्ष सुनील चक से भी टेलीफोन पर वार्ता हुई आज ज्ञापन देने वालों में उमेश गुप्ता नगर अध्यक्ष एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष सत्यनारायण वर्मा ,जिला महामंत्री शिवबालक शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष रंजीत कुमार, विधानसभा महामंत्री राकेश राठौर, विधानसभा उपाध्यक्ष रवि राठौर ,विधानसभा मंत्री संतोष गुप्ता,वरिष्ठ युवा जिला उपाध्यक्ष रजनीश यादव ,युवा जिला उपाध्यक्ष अनुराग दीक्षित, अंकित मित्तल, युवा जिला उपाध्यक्ष अजय गुप्ता , युवा नगर महामंत्री प्रदीप कुमार गुप्ता ,अमित अग्रवाल ,नगर मंत्री प्रवीण वर्मा ,नगर महामंत्री प्रवेश सक्सेना, उपाध्यक्ष किराना ट्रेड सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes