KAIMGANJ NEWS – दिन दहाडे व्यस्त सड़क मार्ग पर खनन माफिया के गुर्गों द्वारा की गई मारपीट की रिर्पोर्ट दर्ज होने के बाद एक माह तक आखिर पुलिस ने क्यों आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास नहीं किया?
– लम्बे अंतराल तक उपराधीन रहे घायल पीडित की मौत तक हो गई – तो जन सामान्य में कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा होना स्वाभाविक है ।
कायमगंज / फर्रुखाबाद
मृतक मनोजकुमार यादव को लगभग एक माह से कुछ अधिक दिन पहले नगर के बाईपास रोड पर 2 अगस्त को खनन माफिया के गुर्गों ने लोहे की राड़ो से दिन दहाड़े बेरहमी से पीट कर मरणासन्न अवस्था में पहुंचा दिया था । मारपीट का दर्दनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । इस घटना में कुछ ज्ञात आरोपियों को नामजद कराते हुए मृतक के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एक महीने की लम्बी अवधि वीत जाने के बावजूद भी आखिर पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार करने की वास्तव में वह कोशिश नहीं की जैसी कि पीडित को पुलिस से उम्मीद थी । यही सारी बातें जन चर्चा में पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहीं है । घटना ने तब दुखद एवं गंभीर मोड़ लिया, जब शनिवार रात कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में घायल ने जिंदगी की जंग हार कर अंतिम सांस ले ली । जवान बेटे की मौत की खबर के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पेट में संक्रमण, पैंक्रियाटाइटिस और गंभीर लीवर की बीमारी बताई गई है। मारपीट की घटना के बाद 5 अगस्त को मृतक के पिता विजय सिंह ने छह आरोपितों विनेश, अंकुर, अनमोल, अमित, अरबाज और हीरालाल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में लूट और पुरानी रंजिश का भी जिक्र किया गया था। लेकिन सवाल अब उठ रहा है कि मुकदमा दर्ज हुए एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपितों को गिरफ्तार क्यों नहीं कर सकी। पुलिस का दावा है कि तलाश की जा रही थी और आरोपित भागे रहे । सवाल ये है यदि वे फरार थे, तो पुलिस ने फरार घोषित कराने सहित अन्य विधिक कार्यवाही की पहल क्यों नहीं की , साथ ही प्रश्न यह भी उठ रहा है कि पुलिस
का नेटवर्क इतना कमजोर क्यों साबित हुआ कि आरोपित अब तक पकड़ में नहीं आए। यही मामला अब सवालों के घेरे में है। लेकिन मनोज यादव कि मौत के बाद अब पुलिस सक्रिय हुई है। टीमें बनाकर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस उनके परिजन, नाते, रिश्तेदार और परिचितों के यहां जानकारी कर सुराग जुटाने में लगी है।
सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जायेगी ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct