निजी नलकूप चालक ने जे०ई० विद्युत को हसिया मार कर किया घायल

Picsart 22 07 15 16 40 12 478

कायमगंज / फर्रुखाबाद 15 जुलाई 2022
बकाया विद्युत राजस्व वसूली को लेकर विद्युत विभाग कनेक्शन धारकों से बकाया बिलों की धनराशि जमा कराने का प्रयास करने में लगा हुआ है। आए दिन किसी न किसी जगह विद्युत टीम पहुंच कर रीडिंग निकलवा कर उपभोक्ता से बिल का मूल्य जमा करा रही है। साथ ही विद्युत चोरी रोकने का भी प्रयास जारी है। आज जे.ईं राघव राम पांडे ,लाइनमैन रामकुमार उर्फ भोला तथा मीटर रीडर अनिल कुमार के साथ कोतवाली क्षेत्र कायमगंज के गांव कटरा रहमत खा निवासी आफाक खान के निजी नलकूप पर उनके मीटर से रीडिंग निकलवाकर बिल की कीमत बसूल करने पहुंचे थे। जहां ट्यूबेल मालिक के चचेरे भाई पप्पू अहमद खान पुत्र लाल मियाॅ खान ने विद्युत टीम पर हमला कर दिया। अवर अभियंता राघव राम पांडे मूल निवासी जनपद गोंडा, वर्तमान पता 123 वि० उप केंद्र टाउन/ ग्रामीण कायमगंज ने घटना के संबंध में पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि जब बे टीम के साथ कटरा रहमत खाँ स्थित इस निजी नलकूप पर पहुंचे तो वहां 3 फेस पर से तीन तार कनेक्शन केबिल, के अतिरिक्त लाइन से जोड़कर विद्युत चोरी करके ट्यूबवेल चलाते हुए मिला । टीम को देखते ही मौके पर मौजूद पप्पू खान ने तीनों तार झटक कर अलग कर दिए । जिन्हें मैं तथा मेरी टीम उठाकर जब्त करना चाहती थी। उसी समय गाली गलौज करते हुए पप्पू ने उनके ऊपर हसिया से हमला कर दिया। पप्पू द्वारा मारा गया हसिया अवर अभियंता पांडे के हाथ में लगने से बे घायल हो गए। घबराई विद्युत टीम ने डायल 112 को सूचित किया।और आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली कायमगंज में पप्पू अहमद खान पुत्र लाल मियां खान को नामजद करते हुए तहरीर दी है । पुलिस ने घायल जे ०ई० को उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए कायमगंज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes