KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद 23 जून 2024
कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रेम नगर मजरा घसिया चिलौली निवासी महिला बेवी पत्नी राजवीर ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा है कि उसका 16 वर्षीय बेटा हिमांशू कायमगंज – कपिल रोड स्थित वेलकम गेस्ट हाउस की तरफ आज दिन रविवार को समय करीब 5:00 बजे शाम को गया था । जहां से वापस लौट रहा था । इसी सड़क मार्ग के सामने तिराहा पर स्थित एक बड़ी प्राइवेट शिक्षण संस्था के अज्ञात अध्यापक एवं ग्राम घसिया चिलौली निवासी कन्हैया पुत्र नंदकिशोर ने उसके बेटे को तिराहे के सामने पकड़ लिया और जमीन पर पटक – पटक कर बेरहमी के साथ लात – घूसों तथा बेल्टों से जमकर मारपीट की । इनकी मारपीट से उसका बेटा घटनास्थल पर ही अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था । सूचना पाकर मैं मौके पर पहुंची । जहां से एंबुलेंस 108 की सहायता से मैंने अपने बेटे को उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सरकारी अस्पताल लाकर भर्ती कराया है । महिला ने एक ज्ञात तथा अज्ञात सहित दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली कायमगंज पहुंचकर लिखित तहरीर दी है । इधर अस्पताल में भर्ती युवक की हालत चिंताजनक होती देख – लगभग मरणासन्न जैसी स्थिति भांप – घायल हुए युवक को डा० राममनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है। इधर अस्पताल पहुंचे कोतवाली प्रभारी राम अवतार एवं मंडी चौकी प्रभारी क कश्यप में जाकर जानकारी हासिल की वही पीड़ित युवक की मां को हर संभव मदद करने की बात कही है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct