कायमगंज / फर्रुखाबाद 11 दिसंबर 2022
तहसील कायमगंज तथा थाना क्षेत्र कंपिल के गांव सवितापुर बिहारीपुर में पट्टे की भूमि को लेकर चल रहे विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। पुलिस हस्तक्षेप के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुलिस(Police) पर अभद्रता का आरोप लगाकर थाने का घेराव कर नारेबाजी की। थाने के गेट के सामाने सड़क पर बैठ कर जाम लगाया।पट्टे की 130 एकड़ भूमि को लेकर गांव मधवापुर के किसानों व पूर्व प्रधान शहाना बेबी के बीच विवाद चल रहा है। समाधान दिवस के दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। मधवापुर निवासी वीरपाल, भरत सिंह, सुरेश, नन्हें सहित 15 किसान, जबकि पूर्व प्रधान की ओर से उनके पिता कासिम अली थाने पहुंचे। मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच तकरार हुई।
किसानों ने आरोप लगाया कि शहाना बेबी ने अपने प्रधानी के कार्यकाल के दौरान पट्टे के नाम पर लाखों रुपये की वसूली कर खेतों पर कब्जा कर लिया। कासिम अली ने कहा कि आरोप लगाने वाले किसान नहीं भूमाफिया हैं।दो किसानों के खिलाफ भूमाफिया का थाने में मुकदमा भी दर्ज है। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने लगा।
किसानों ने कासिम अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर हंगामा कर दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि तहरीर दो कार्यवाही की जाएगी। वहीं हंगामा करने पर किसानों को पुलिस ने कड़ी चेतावनी भी दी।
पुलिस की व्यवहारिक शैली से भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता भड़क उठे ।उन्होंने पुलिस पर पक्षपात करने के साथ ही भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना पर शाम चार बजे भाकियू के प्रदेश प्रमुख महासचिव शिवम बघेल कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे।
इसी बीच गांव से 50 महिलाएं व पुरुष भी थाने पहुंच गए। भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगा थाना गेट के सामने नारेबाजी की। आक्रोशित कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए धरना दे रहे थे । जिससे एकबारगी थाने के सामने से जाने वाले रोड पर जाम की स्थिति बनती दिखाई दी। किसानों का आक्रोश देखकर ऐसा आभास हो रहा था कि किसान इस प्रकरण में शांत बैठने वाले नहीं है ।
ये भी पढ़ें:-
-
Tamil Poet Birthday: भाषा दिवस के रूप में मनाया गया तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती का जन्मदिन
-
शादी का झांसा दे, देह शोषण का आरोप लगा, पीड़िता ने कराया मुकदमा दर्ज
-
Bike Accident बुलेट बाइक की टक्कर से मां बेटी हुई गंभीर रूप से घायल
-
Kamalganj News पारिवारिक कलह से परेशान अधेड़ ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या
-
सी सी टीवी कैमरे से चला बैटरी चोर का पता
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct